यूपी: सड़क हादसे में अपना दल के कई नेता घायल

इलाहाबाद।इलाहाबाद कानपुर हाइवे पर कोखराज बाईपास के पास देर रात बडा सड़क हादसा हुआ। हादसे में अपना दल के राष्ट्रीय सचिव समेत कई नेता घायल हो गये हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

यूपी: सड़क हादसे में अपना दल के कई नेता घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार अपना दल के राष्ट्रीय सचिव जवाहरलाल पटेल आज चित्रकूट जिले में आयोजित मासिक बैठक में हिस्सा लेने गये थे। देर शाम कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह कार से इलाहाबाद वापस लौट रहे थे। कार में उनके साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम राज सिंह, दिलीप कुमार पटेल व दो अन्य लोग भी थे।

कोखराज हाइवे बाईपास के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और हाइवे ने नीचे खांई में पलट गई । घटना के बाद चीख पुकार सुनकर मदद के लिये लोग दौडे तो पलटी कार को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला गया । खून से लथपथ अद नेताओ को इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया है।

जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बतायी जा रही है । खबर लिखे जाने तक अपना दल के विधायक आर के वर्मा व पार्टी के लोग घटना स्थल पर रवाना हो चुके थे। फोन पर विधायक आरके वर्मा ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। मौके पर पहुंचने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+