अखिलेशजी जोकि मेरे जेठजी हैं, ने 5 करोड़ पेड़ लगवाएं- अपर्णा यादव
लखनऊ में जनसभा को संबोधित करते हुए अपर्णा यादव ने कहा कि जिन्होंने नोटबंदी करने का काम किया उनकी वोटबंदी कर दो।
लखनऊ। मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव ने लखनऊ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अच्छे दिनों का वायदा किया था उन्होंने लोगों को बैंक की लाइन में लाकर खड़ा कर दिया। मैं आप लोगों से कहना चाहती हूं कि जिन लोगों ने नोटबंदी की उनकी आपको वोटबंदी कर देनी है। अपर्णा ने कहा कि विकास का मुद्दा पहले ही गायब हो चुका है, लेकिन अब भद्दी बातें करके वोट मांगा जा रहा है। अपर्णा ने कहा कि केंद्र में सरकार आने के बाद केंद्र सरकार ने प्याज के दामों को इतना बढ़ा दिया कि लोग कहने लगे कि दहेज में देना पड़ेगा, केंद्र में ऐसी सरकार बैठी है जिसने सरकार में आते ही महंगाई बढ़ा दी।

यादव परिवार पर हो रही बयानबाजी पर पलटवार करते हुए अपर्णा यादव ने कहा कि हमारे परिवार के बारे में बड़ी-बड़ी टिप्पणी की गई, लेकिन हम पूछना चाहते हैं कि तुम अपने परिवार को कहां ले आए हो। जितने लोग भी हमारी पार्टियों से निकाले गए उन्हें अपनी पार्टी में रख लिया, विकास का मुद्दा पहले ही गायब हो चुका है, लेकिन अब भद्दी बातें करके वोट मांगा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें- लखनऊ में बहू के लिए मुलायम ने किया प्रचार, बोले मेरा सम्मान बढ़ा देना
अपर्णा यादव ने कहा कि जितना हमारी सरकार ने किया है उतना शायद ही किसी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि ये लोग नमामि गंगे प्रोजेक्ट लेकर आए थे और मां गंगा की कसमें खाई थी, लेकिन मैं आपको बताना चाहती हूं कि एनजीटी की रिपोर्ट आई जिसमें साफ कहा गया है कि 7.5 लाख नालों को गंगा में मिलाया गया, वहीं हृदय युवा सम्राज अखिलेश यादव जोकि मेरे जेठ जी हैं उन्होंने 5 करोड़ पेड़ लगाने का काम किया है, उन्होंने पर्यावरण को बचाने के बड़ा काम किया, अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए अपर्णा यादव ने कहा कि जितना काम हमारी सरकार ने किया है उतना काम किसी ने नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications