अमेरिका के इस एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स की उम्र है महज 18 साल, यूपी से चढ़ा एटीएस के हत्थे

लखनऊ। अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी देने वाला युवक यूपी में एटीएस के हत्थे चढ़ गया है। एटीएस ने उसे जालौन जिले के उरई से उसके मोबाइल, लैपटॉप एवं बिटकॉइंस समेत पकड़ा है। एटीएस के लोग तब चौंक गए, जब उसने अपनी उम्र 18 साल बताई और धमकी देने का जुर्म कुबूला। एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी देने के पीछे उसने दिलचस्प वजह भी बताई है।

युवक ने इसलिए दी एफबीआई को धमकी

युवक ने इसलिए दी एफबीआई को धमकी

आरोपित उत्कर्ष द्विवेदी ने अपनी सफाई में बताया कि वह काफी समय से बिटक्वाइन कमाने में लगा था। इसमें हुए नुकसान पर एफबीआई के द्वारा कार्रवाई नहीं करने से वह नाराज चल रहा था। इसी वजह से उसने 2 से 5 अक्टूबर तक 5 बार वीओआईपी कॉल एवं ई-मेल के जरिए अमेरिका के 'मियामी एयरपोर्ट' पर हमले की धमकी दी थी।

वहीं, एफबीआई के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें 50 बार काॅल आया। एफबीआई ने इसकी सूचना एनआईए को दी। जिसके बाद यूपी पुलिस एवं एटीएस की टीम सतर्क हो गईं। इस मामले में उत्तर प्रदेश के डीजपी ओपी सिंह का भी बयान आया है। ओपी सिंह का कहना है इस कार्रवाई में एक महज 18 साल का युवक पकड़ा गया है, जो समाज के लिए बहुत चिंता की बात है।

चेतावनी देकर छोड़ा

चेतावनी देकर छोड़ा

जब युवक की तलाश में एटीएस और पुलिस की टीमें जुटीं तो सर्विलांस और साइबर सेल की मदद ली गई। युवक का पकड़ने के बाद उन्होंने इस घटना से अभिभावकों को सबक लेने की बात कही है। युवक को कई नसीहतें भी दी हैं। युवक के खिलाफ एफआईआर की है, हालांकि उसके भविष्य को देखते हुए उसे निजी मुचलके पर फिलहाल मुक्त कर दिया है। उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

1000 डॉलर के बिटक्वाइनस खरीदे थे

1000 डॉलर के बिटक्वाइनस खरीदे थे

18 साल 3 माह के उत्कर्ष द्विवेदी ने बताया कि उसने अपने पिता से रुपए लेकर एक हजार यूएस डॉलर के बिटक्वाइनस खरीदे थे। इस बारे में उसने घर वालों को भी नहीं बताया था।

ये भी पढ़ें: ...ताकि हार न जाएं, इसलिए छात्रसंघ चुनाव में जमीन पर लोट वोट की भीख मांगते रहे प्रत्याशी, वीडियो देख हंस रहे लोग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+