योगी सरकार की एंटी रोमियो स्क्वॉड ने लड़कियों को भी सिखाया सबक
एंटी रोमियों स्क्वॉड को शहर के गर्ल्स कॉलेज, कोचिंग सेंटर पर स्पेशल ड्यूटी का जिम्मा सौंपा गया है। क्योंकि यहीं पर रोमियों का जत्था दिखता है और इन्हें सबक सिखाने के लिए पुलिस तैनात की गई है।
इलाहाबाद। अगर आप सोच रहे हैं कि योगी सरकार की एंटी रोमियो स्क्वॉड सिर्फ लड़कों को ही सबक सिखाएगी तो सावधान रहिए। इलाहाबाद में शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक चले एंटी रोमियो स्क्वॉड चेकिंग में लड़कियों को भी सबक सिखाया गया। लड़कों के साथ बाइक पर सवार लड़कियों को रोका गया और उनका भी चालान किया गया जबकि कईयों को पूछताछ के बाद कड़ी हिदायत भी दी गई।

लड़कियों का भी चालान
इलाहाबाद के सुभाष चौराहे पर एंटी रोमियो स्क्वॉड ने चेकिंग लगाई और बाइक सवार लड़कों के साथ लड़कियों पर भी कार्रवाई की। महिला थाने की पुलिस के साथ चलाई गई एंटी रोमियो स्क्वॉड चेकिंग में लड़कियों का भी चालान हुआ। जो लड़कियां बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना हेलमेट के गाड़ी चला रही थी उनका भी चालान हुआ। सुभाष चौराहे पर महिला स्कूटी पर ट्रिपलिंग कर रही लड़कियों का भी चालान किया गया। साथ ही चौराहे पर खड़ी लड़कियों से पूछताछ करते हुए हिदायत दी गई। read also : पूरे यूपी में पुलिस ने शुरू किया एंटी रोमियो अभियान, तस्वीरें आई सामने
रोमियो की ली गई खबर
योगी सरकार के आदेश पर इलाहाबाद में चलाए गए एंटी रोमियो स्क्वॉड ने शहर में कई जगहों पर चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने 123 संदिग्ध लड़कों को पकड़ा, जिन्हें पूछताछ कर बाद में छोड़ दिया। सिविल लाइंस, कीडगंज, चौक, कोतवाली, शाहगंज और अतरसुइया में सख्ती से चेकिंग कराई गई। एसपी सिटी डॉ. विपिन टाडा ने बताया कि एक महिला समेत चार सिपाहियों की टीमे बनाई गई। शहर के सभी थानेदार एंटी रोमियो स्क्वॉड के साथ गहन चेकिंग कर रहे हैं।
मचा गया हड़कंप
सिविल लाइंस, सुभाष चौराहा से पुराने शहर तक एसपी सिटी, ट्रेनी आईपीएस व ट्रेनी सीओ के साथ संदिग्ध लड़कों की धरपकड़ की गई। चौराहे पर खड़े होकर मौज ले रहे लड़के खास तौर पर एंटी रोमियों स्क्वॉड के निशाने पर रहे। पुलिस को देखकर लड़के भागते भी नजर आए और हड़कंप का माहौल नजर आया।
रात 9 बजे तक हुई चेकिंग
रात में 9 बजे तक सिविल लाइंस, बिग बाजार, हॉट स्टफ चौराहा, पीवीआर और कॉफी हाउस के पास पुलिस ने गहन चेकिंग की। बिना कारण चौराहे पर मौजूद लड़कों से पूछताछ की गई। कुछ लड़के शराब पीकर मटरगश्ती करते हुए भी मिले। उनकी गाड़ियों का पुलिस ने चलान किया। जबकि कईयों को फटकार के बाद सख्त हिदायत दी गई।
गर्ल्स कॉलेज, कोचिंग पर भी पुलिस की तैनाती
एंटी रोमियों स्क्वॉड को शहर के गर्ल्स कॉलेज, कोचिंग सेंटर पर स्पेशल ड्यूटी का जिम्मा सौंपा गया है। क्योंकि यहीं पर रोमियों का जत्था दिखता है और इन्हें सबक सिखाने के लिए पुलिस तैनात की गई है। फिलहाल पुलिस की कमी से जूझ रहे इलाहाबाद के लिए मुश्किल जरूर है लेकिन पहले ही दनादन पकड़े गए रोमियों और उन पर कार्रवाई का असर दिखने लगा है। सुबह डीपी गर्ल्स कॉलेज, जगत तारन, डीपीएस, फाफामऊ, मैरी लूकस, कैरियर कोचिंग आदि जगह पर एंटी रोमियो स्क्वॉड की तैनाती के चलते एक भी रोमियो नजर नहीं आए।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications