मेरठ: एंटी करप्शन इंस्पेक्टर के मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट, तीन युवतियों सहित गिरफ्तार
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र के शास्त्रीनगर में मसाज पार्लर के नाम पर चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर समेत तीन पुरुष और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मौके से एंटी करप्शन विभाग मेरठ में तैनात इंस्पेक्टर विजयवीर, फर्म रजिस्ट्रेशन विभाग में तैनात बाबू अशोक शर्मा, बीबीए के छात्र अमजद उर्फ अमन सहित तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस जांच में पता चला कि इंस्पेक्टर विजयवीर इस मसाज पार्लर को चला रहा था।

अमिताभ भारद्वाज के मकान में यह मसाज पार्लर चल रहा था, जो खुद को सुप्रीम कोर्ट का वकील बताता है। हलांकि अमिताभ भारद्वाज फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस ने देह व्यापार अधिनियिम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस रैकेट को चलाने में इंस्पेक्टर विजयवीर के साथ अमजद उर्फ अमन और अमिताभ दे रहा था। अमजद एक वाट्सएप ग्रुप के जरिये सब ग्राहकों को सारी सूचनाएं दिया करता था। मसाज के लिए पंद्रह सौ-दो हजार रुपये लिया करते थे और इससे अलग जिस्मफरोशी के काम के लिए पांच हजार रुपये तक लिए जाते थे।












Click it and Unblock the Notifications