VIDEO: यूपी में हजारों रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा लेखपाल, किसान को यूं जमीन के लिए बनाया था निशाना

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र से एक लेखपाल किसान से हजारों रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ धर लिया गया। एंटी करप्शन की टीम ने उसे पकड़कर पुलिस को हैंडओवर कर दिया है। वह अक्सर रिश्वत लिया करता था, जबकि पहले भी यहां से कई लेखपाल पकड़े जा चुके थे।

VIDEO: यूपी में प​कड़ लिया किसान से रिश्वत लेता लेखपाल

जमीन को दुरुस्त करने के एवज में किसान से ऐंठे रुपये
जानकारी के मुताबिक, थाना बारादरी क्षेत्र के रहने वाले भानु प्रताप मीरगंज में चकबंदी लेखपाल है। उसने रामपुर के रहने वाले शक्श नरेश चंद को निशाना बनाया। नरेश चंद की मीरगंज के गांव लभेडा पुरोहित में 48 बीघा जमीन थी। वर्ष 2009 में नरेश चंद और दूसरे पक्ष के बीच जमीन का बंटवारा हुआ तब नरेश चंद को चकबंदी अधिकारी और लेखपाल के चलते जमीन का 1/12 हिस्सा मिला। नाखुश नरेश ने जमीन कम मिलने पर आपत्ति जताई और एसडीएम कोर्ट में मुकदमा कर दिया। कुछ दिन पहले मुकदमे में फैसला आया और नरेश को जमीन का 1/8 हिस्सा मिला। कोर्ट के आदेश पर भानुप्रताप नरेश से मिला और अधिक जमीन दिलाने के नाम पर 15 हजार रुपए की रिश्वत की मांग करने लगा। नरेश ने भानु के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए आज दोपहर में 15 हजार रुपए देने की बात कही।

VIDEO: यूपी में प​कड़ लिया किसान से रिश्वत लेता लेखपाल

किसान ने की एसीबी में शिकायत
नरेश ने पूरे मामले की जानकारी एन्टी करप्शन प्रभारी सुरेंदर सिंह को दी। फिर भानु को तय रकम देने के लिए सैटेलाइट बस स्टैंड पर बुलाया, जैसे ही नरेश ने भानु प्रताप को 15 हजार रुपए दिए, वैसे ही एन्टी करप्शन की टीम ने भानु को दबोच लिया। आपको बताते चलें कि बरेली मंडल में अब तक कई लेखपाल एन्टी करप्शन की टीम में गिरफ्त में आ चुके हैं, मगर अभी भी लेखपाल अपने व्यवहार को नहीं बदल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: भोपाल में मचा कोहराम, यहां ट्रेनिंग एकेडमी में 24 DSP, 31 ASI और कांस्टेबल एक साथ हो गए बीमार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+