यूपी चुनावः मऊ में अंसारी बनाम अंसारी की लड़ाई होगी दिलचस्प

वर्तमान में मऊ सदर विधानसभा से एक और अंसारी नेता के सामने आने के बाद यहां पर अंसारी बनाम अंसारी की दिलचस्प लड़ाई हो गई है। जिससे सीट पर चुनावी माहौल को गर्म हो गया है।

मऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल में कई हॉट सीट हैं। उसी हॉट सीट में मऊ जिले के सदर विधानसभा की सीट भी शामिल है। जहां से पिछली चार बार से माफिया बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी चुनाव जीतते चले आ रहे हैं। लेकिन वर्तमान में मऊ सदर विधानसभा से एक और अंसारी नेता के सामने आने के बाद यहां पर अंसारी बनाम अंसारी की दिलचस्प लड़ाई हो गई है। जिससे सीट पर चुनावी माहौल को गर्म हो गया है। ‌सदर विधानसभा से बाहुबली मुख्तार अंसारी चार बार विधायक रहे हैं।

यूपी चुनावः मऊ में अंसारी बनाम अंसारी की लड़ाई होगी दिलचस्प
ये भी पढ़ें- जयललिता के 3 करीबी अधिकारियों को किया गया पदमुक्त, सबसे भरोसेमंद शीला बालकृष्णन भी हैं इनमें शामिल

मऊ सदर विधानसभा से वर्तमान समय मे मुख्तार अंसारी बसपा के प्रत्याशी हैं। वहीं समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव ने बुनकर के बेटे अल्ताफ अंसारी को टिकट दिया है। मुख्तार को चुनौती देने के लिए बुनकर के इस बेटे पर अखिलेश यादव ने विश्वास जताया है। वहीं सीट से भाजपा-भासपा गठबंधन से महेन्द्र राजभर चुनाव मैदान में हैं। बताते चलें कि पिछले चुनाव में भासपा से कौमी एकता दल यानी मुख्तार अंसारी का गठबंधन था। जिसके कारण मऊ की जनता का रुझान भाजपा- भासपा के गठबंधन के प्रत्याशी पर ज्यादा नही पड़ा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+