MP में तानाशाह हिटलर वापस आ गया है, राहुल गांधी रक्षा करो!

इलाहाबाद में एक बार फिर से विवादित पोस्टर ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी है। इस बार भी पोस्टर कांग्रेस की ओर से ही जारी किया गया है और निशाने पर है भाजपा के सीएम शिवराज सिंह चौहान।

इलाहाबाद। इलाहाबाद में एक बार फिर से विवादित पोस्टर ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी है। इस बार भी पोस्टर कांग्रेस की ओर से ही जारी किया गया है और निशाने पर है भाजपा के सीएम शिवराज सिंह चौहान। पोस्टर को मध्यप्रदेश के घटना क्रम के सापेक्ष ही जोड़ा गया है। जिसमें एमपी में किसानों की हत्या को तानाशाह हिटलर के कृत्यों से तुलना की गयी है और शिवराज सिंह चौहान को हिटलर बना दिया गया है। कांग्रेसी राहुल गांधी से रक्षा करने की याचना कर रहे हैं।

हसीब अहमद ने जारी किया पोस्टर

हसीब अहमद ने जारी किया पोस्टर

कांग्रेस नेता हसीब अहमद द्वारा जारी यह पोस्टर सबसे पहले सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर आया। कुछ घंटे तक सिर्फ लाइक कमेंट का दौर चला। लेकिन दोपहर में यह पोस्टर व्हाटसप के हर ग्रुप में शेयर होने लगी। इस वायरल पोस्टर में मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान को इटली की तानाशाह हिटलर की वेशभूषा में दर्शाया गया है और वह हूबहू नजर भी आ रहे हैं। पोस्टर के केन्द्र बिंदू में डूबते सूरज की रोशनी के बीच गाय लेकर गुजरता बूढा किसान है। जिसे डरा सहमा और लाचार दिखाया गया है। जो तानाशाह के खौफ में जी रहा है। पोस्टर पर सबसे उपर राहुल गांधी हैं। जो एंग्री यंग मैन के अंदाज में उंगलियों को ताने हिटलर को मानो चेतावनी दे रहे हैं। पोस्टर में लिखा है कि 'हिटलर रिटर्न इन एमपी' और 'रक्षमाम् राहुल गांधी'

बाहुबली-3 भी बने थे राहुल गांधी

बाहुबली-3 भी बने थे राहुल गांधी

आपको याद होगा अभी बाहुबली -3 पोस्टर इलाहाबाद में जारी हुआ था। जिसमे शिवराज सिंह चौहान को मंदसौर का भल्लालदेव बनाया गया था और राहुल गांधी बाहुबली बनकर हाथ में तलवार लिये भल्लालदेव का सर्वनाश करने निकल पड़े थे। यह पोस्टर खासा हंगामेदार रहा था। भाजपा की ओर से कोई जवाबी पोस्टर वार होता उससे पहले फिर से कांग्रेस ने हमला बोला है। आलम यह है कि पोस्टर शेयर होते ही भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता कमेंट में एक दूसरे से भिड़ चुके हैं। भाजपा समर्थकों को तो जवाब में अभद्रता का भी सामना करना पड़ रहा है।

क्या कहा कांग्रेस नेता ने

क्या कहा कांग्रेस नेता ने

पोस्टर जारी करने वाले कांग्रेस नेता हसीब अहमद ने कहा कि 'जो हिटलर की चाल चलेगा, वो हिटलर की मौत मरेगा..!' शिवराज सिंह चौहान हिटलर बन चुके हैं और केंद्र की मोदी सरकार जनरल डायर की भूमिका निभा रही है। कांग्रेसी किसानों पर अत्याचार का विरोध पूरे देश में करेंगे। इसलिये यह पोस्टर जारी कर विरोध किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+