नोएडा: मॉर्डन स्कूल में आयोजित उत्सव समारोह में नन्हें कलाकारों ने मोह लिया सबका दिल
नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा के प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक मॉर्डन स्कूल सेक्टर 11 के प्रांगण में 'उत्सव' समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि राजेश कुमार सिंह (ओएसडी, नोएडा) थे। अन्य गणमान्य अतिथियों में ग्रुप कप्तान अनिल शर्मा और डॉ नमन शर्मा (MD मानस हॉस्पिटल नोएडा ) भी उपस्थित थे।

अतिथियों के स्वागत में नन्हें कलाकारों ने स्वागत गान गाया। कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्वलित करके किया गया। स्कूल की मुख्य अध्यापिका डॉ इंदिरा सिंह ने पूरे वर्ष की स्कूल की गतिविधियों से अतिथियों को अवगत कराया। गणपति की अराधना त्योहारों का महत्व और नन्हें कलाकारों द्वारा चलो स्कूल चलें की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

फाल्गुन की छटा, बेटी बचाओ और पहाड़ी नृत्य ने दर्शकों को थिरकने पर विवश कर दिया और सारा पंडाल करतल ध्वनि से गूंज उठा। इससे पहले शुक्रवार स्कूल में विभान्न विषयों पर आधारित एक बाल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। इस प्रदर्शनी में में मुख्य अथिति के रूप में डॉ. ओपी मिश्रा मौजूद थे। स्कूल में नोएडा के विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया था।












Click it and Unblock the Notifications