VIDEO: बदसलूकी पर महिलाओं ने फूंका शहर कोतवाल का पुतला, पहनाईं चूड़ियां
महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए एसपी ऑफिस के सामने ही शहर कोतवाल भगवान सिंह का पुतला जला दिया। इससे पहले शहर कोतवाल के बनाए गए पुतले को महिलाओं ने चूड़ियां भी पहनाई।
हरदोई। महिला के साथ कथित रूप से बदसलूकी के मामले को लेकर नाराज महिलाओं ने एसपी ऑफिस में प्रदर्शन कर शहर कोतवाल भगवान सिंह का पुतला जलाया। मामले में कोतवाल के विरुद्ध शिकायती पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मामले की जांच एसपी ने सीओ को सौंपी है।
देखिए VIDEO...
हरदोई में एसपी कार्यालय के सामने महिलाओं की नारेबाजी से चिकचिक मच गई। नारेबाजी भी किसी आम आदमी के लिए नहीं बल्कि शहर कोतवाल के विरुद्ध थी। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए एसपी ऑफिस के सामने ही शहर कोतवाल भगवान सिंह का पुतला जला दिया। इससे पहले शहर कोतवाल के बनाए गए पुतले को महिलाओं ने चूड़ियां भी पहनाई।

पुतला दहन कार्यक्रम भाजपा नेता रीता सिंह के नेतृत्व में किया गया। महिलाओं का आरोप है कि एक महिला का विवाद चल रहा था, महिला ने छेड़छाड़ के आरोप के मामले में मुकदमा चल रहा है। इसी को लेकर शहर कोतवाल उसके घर पहुंचे और घर का सामान तोड़फोड़ कर चले गए। उसके बाद शाम को फिर आए और महिला की फोटो खींची और फिर उसके पुत्र को पकड़ ले गए और थाने लाकर मारापीटा।
महिलाओं का आरोप है कि जब पीड़िता ने कहा कि उसका पुत्र मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज नूरमंजिल से चल रहा है। इस बात से नाराज कोतवाल और सिपाही ने उसको मारापीटा और बंद कर दिया। जब उसने अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर बात की तब जाकर महिला को छोड़ा गया। इसके बाद महिलाओं ने पुतला जलाकर एसपी से मामले की शिकायत की। मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है।












Click it and Unblock the Notifications