6000 लाशों को बहाने से रोका, गंगा को बचाने के लिए कर रहे बड़ा काम
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करने वाली समाज कल्याण सेवा समिति ने अनूठा आयोजन किया। संस्था ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिये सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जिसमें सभी धर्मो के लोगों ने हिस्सा लिया। यह संस्था विगत कई सालों से लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार कर रही है।

समाज कल्याण सेवा समिति विगत कई सालों से लावारिस लाशो का अंतिम संस्कार कर रही है। संस्था के संस्थापक धनी राव बौद्ध का कहना है कि जब लोग गंगा में लाशें बहा देते थे तब यह देखकर बड़ा दुःख होता था। लावारिस लाशें गंगा में न बहाई जाएं इसका संकल्प लिया और समाज कल्याण सेवा समिति का गठन किया गया। इस संस्था ने अभी तक सभी धर्मों की लगभग 6 हजार लावारिश लाशों का अंतिम संस्कार कर चुकी है।

लावारिश लाशों का अंतिम संस्कार करने वाली समाज कल्याण संस्था की महिला अध्यक्ष का कहना है कि गंगा में लाशें बहाये जाने से गंगा प्रदूषित होती है। संस्था की अध्यक्ष का कहना है कि लोग गंगा में लाशें बहाने की बजाय हमसे संपर्क करें जिससे हम उनका अंतिम संस्कार कर सके।

इस नेक काम में सभी धर्मों के लोग अपना सहयोग देते है। प्रार्थना सभा में शामिल हरविंदर सिंह लार्ड का कहना है कि लावारिश लाशों का अंतिम संस्कार करने से बड़ा पुण्य काम नहीं हो सकता। इंसान जब जन्म लेता है तब उसका कोई मजहब कोई धर्म नहीं होता। समाज कल्याण समिति के लोग जो काम कर रहे हैं, इससे बड़ा मानवता का कोई काम नहीं हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications