इटावा: सिर पर वार कर वृद्ध की निर्मम हत्या, शव मिलने के बाद घर में कोहराम

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के थाना ऊसराहार के ग्राम पुरैला में एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जब गांव के ही लोग सुबह शौच के ले घर से खेतों पर जा रहे थे तो उन्हें एक वृद्ध का शव मिला। शव को देखते ही खबर गांव में आग की तरह फैल गई। पास-पड़ोस के लोग वृद्ध के शव को देखने के लिए दौड़ते हुए चले आए। गांव के ही लोगों ने शव को पहचानना शुरू किया। पास के ही गांव भगवंतपुर के लालमन पाल के रूप में शव की शिनाख्त हुई। गांव के लोगों द्वारा भगवंतपुर गांव में सूचना दी गई और परिजनों को मौके पर बुलाया गया।

An old man killed in Etawah

जब मृतक परिजनों को लालमन की मौत की खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर मृतक के परिजन पहुंचे और बिलख-बिलख कर रोने लगे। 75 वर्षीय वृद्ध लालमन के सिर पर वार कर निर्मम हत्या की गई थी। वहीं पर परिजनों का आरोप है कि गांव के ही लोगों से विवाद चल रहा था जिसके चलते उनकी हत्या हुई है। मृतक के लड़के का कहना है कि हमारे पिता पुरैला गांव में मजदूरी करने जाते थे । जब वह शाम को घर नहीं आए, तो उनकी खोजबीन शुरू कर दी । काफी देर रात तक खोजते रहे पर उनका कोई पता नहीं लग सका । सुबह पुरैला गांव से सूचना मिली कि लालमन मृत अवस्था में पड़े हैं।

सूचना पाकर थानाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया, रिपोर्ट मिलने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+