'10 हजार दो वरना कर दूंगा बर्खास्त', रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ धराया
मथुरा। यूपी के मथुरा में विकास खण्ड मांट के सीडीपीओ नीरज कुमार को उत्तर प्रदेश शासन आगरा की एंटी करप्शन टीम ने आंगनबाड़ी महिला के पति से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रँगे हाथ पकड़ा है जो कि आंगनबाड़ी सहायिका को बर्खास्तगी का डर दिखाकर पैसे की माँग कर रहा था।

माँट और नोहझील ब्लाक के सीडीपीओ नीरज कुमार सिंह आंगनबाड़ी सहायिका मिथिलेश देवी को बर्खास्त करने की धमकी देकर 10 हजार रुपये मांग रहा था। आंगनबाड़ी सहायिका ने ये बात अपने घरवालों को बताई फिर उसके बाद एंटी करप्शन टीम आगरा से संपर्क साधा गया ।जिस पर टीम का एक सदस्य स्वयं सीडीपीओ को रिस्वत देने के लिए पहुँचा और उसे रँगे हाथ पकड़ लिया।












Click it and Unblock the Notifications