VIDEO: हथकड़ी लगाने पर गुस्साए कैदी ने दरोगा का सिर फोड़ दिया
यूपी के मिर्जापुर में एक कैदी हथकड़ी लगाने पर नाराज हो गया और उसने पुलिस वैन पर ही दरोगा पर हमला कर दिया। इस हमले में दरोगा का सिर फूट गया।
मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में कचहरी में पेशी के लिए आये एक कैदी हथकड़ी लगाने पर इस कदर नाराज हुआ कि उसने पुलिस वैन के अंदर ही दरोगा का हथकड़ी से वार कर सिर फोड़ लहुलुहान कर दिया। लॉकअप रूम की सुरक्षा में लगे सिपाहियों ने दौड़कर बीच-बचाव कर घायल दरोगा को मंडलीय अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। बता दें कि कोर्ट में पेशी के दौरान जज ने आरोपित को पेशी के दौरान हथकड़ी लगाकर लाने का आदेश दिया था।

वाराणसी से आया था कैदी
मिली जानकारी के मुताबिक वाराणसी जेल से दो बंदियों को लेकर उप निरीक्षक जगदीश यादव, चार सिपाही इंद्रजीत प्रसाद, दुर्ग विजय सिंह, दिवाकर पांडेय आदि के साथ दो बंदियों को लेकर मिर्जापुर कचहरी पेशी के लिए आये थे। इसमें एक बंदी राजीव पांडेय उर्फ वकील पांडेय व दूसरे बंदी अनवर को अलग-अलग कोर्ट में पेश करना था। पुलिस वैन कचहरी परिसर में कचहरी बाबा आश्रम के पास खड़ी थी। पौने बारह बजे सिपाही पेशी पर ले जाने के लिए बंदी राजीव पांडेय को हथकड़ी लगाने के लिए वैन में ले गये तो उसने हथकड़ी लगाने से मना कर दिया।

बंदूक की मैगजीन से भी मारा
इसे लेकर विवाद होने लगा तो उप निरीक्षक जगदीश यादव ने वैन में चढ़कर बंदी को हथकड़ी लगाने के लिए कहा तो बंदी ने हथकड़ी से ही उप निरीक्षक के सिर पर वार कर लहुलुहान कर दिया। इस दौरान दरोगा के बंदूक का मैगजीन भी गिर गया। बंदी ने मैगजीन से भी उनपर वार कर दिया। दरोगा के सिर से खुन बहने लगा। लॉकअप की सुरक्षा में लगे सिपाही मौके पर पहुंचे। बीच-बचाव कर बंदी को वैन में बंद करने के बाद घायल उप निरीक्षक को मंडलीय अस्पताल लेकर गए। वहां पर उनका मेडिकल कराया गया। इसके बाद हत्यारोपित बंदी को फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय में पेश किया गया। वहां पर जज ने घटना की जानकारी होने पर आगे सभी पेशी में आरोपित बंदी राजीव पांडेय को हथकड़ी लगाकर लाने का आदेश सुनाया।
2013 में सराफा हत्याकांड का आरोपित है बंदी
बंदी राजीव पांडेय 2013 में कटरा कोतवाली क्षेत्र के गणेशगंज में हुए मुन्ना सोनी सराफ हत्याकांड का हत्यारोपित है। आभुषण लूट के बाद सराफ की हत्या के मामले में भदोही के गोपीगंज निवासी राजीव पांडेय उर्फ वकील पांडेय सराफा व्यवसायियों धरना प्रदर्शन के बाद पुलिस कार्रवाई में महिने भर बाद पकडा गया था। मिर्जापुर जिला जेल में भी आये दिन बवाल को देखते हुए इसे वाराणसी जेल ट्रांसफर कर दिया गया था। बुधवार को पेशी के लिए मिर्जापुर कचहरी लाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications