BSP Vs BJP: 'भारत माता की जय' पर बिलबिला उठे सांसद दानिश अली, MLC ढिल्लों से मंच पर भिड़े
अमरोहा रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के वर्चुअली इनॉगरेशन कार्यक्रम में बीएसपी सांसद दानिश अली और बीजेपी एमएलसी हरि सिंह ढिल्लों के बीच तीखी बहस हो गई। मंच पर ही दोनों के बीच धक्का-मुक्की देखने को मिली।
Amroha News: अमरोहा रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के वर्चुअली इनॉगरेशन कार्यक्रम में बीएसपी सांसद दानिश अली और बीजेपी एमएलसी हरि सिंह ढिल्लों के बीच तीखी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि बीजेपी एमएलसी हरि सिंह ढिल्लों ने कार्यक्रम के बीच 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। तभी बीएसपी सांसद दानिश अली ने इसका विरोध किया।
मंच पर ही दानिश अली और हरि सिंह ढिल्लों के बीच धक्का-मुक्की देखने को मिली। इतना ही नहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं में भी ऐसा ही दृश्य देखने को मिला। वहीं, हालात को बिगड़ते देख तैनात आरपीएफ, पुलिस और रेलवे के स्टाफ को मोर्चा संभालना पडा। काफी मान मनौव्वल के बाद दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को शांत कराया गया। बसपा और बीजेपी आमने-सामने...

क्या बोले बसपा सांसद दानिश?
बसपा सांसद दानिश अली ने बीजेपी एमएलसी हरि सिंह ढिल्लों के साथ तीखी बहस पर कहा कि बीजेपी हर इवेंट को अपनी पार्टी का इवेंट बना लेती है। हमने इस पर आवाज उठाई क्योंकि यह कोई पार्टी कार्यक्रम नहीं था। उन्होंने इसे तोड़ने-मरोड़ने की कोशिश की, लेकिन जनता इसे समझ चुकी है।
बीजेपी ने बसपा सांसद को घेरा
बीजेपी एमएलसी हरि सिंह ढिल्लों का कहना है कि उन्होंने (दानिश अली) ने कहा कि मत बोलो। 'भारत माता की जय' बोलना कोई गलत बात नहीं है। उधर, बीजेपी प्रवक्ता मनीष शुक्ला भी बसपा सांसद दानिश अली की इस हरकत पर बरसे हैं। बीजेपी प्रवक्ता शुक्ला ने कहा कि बसपा सांसद अन्न और जल मातृभूमि का ग्रहण करते हैं और उसी का जयकारा सुन बिलबिला उठे। ऐसा लगा जैसे सांसद के कान में किसी ने पीसे हुए कांच डाल दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications