Amrit Bharat Express:अमृत भारत इस तारीख से रेगुलर शुरू हो रही, चेक करें रूट और स्टेशन
Amrit Bharat Express: केंद्र सरकार ने रेल यात्रियों को अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात देकर उनकी यात्रा को और सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को जिस अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था वह 3 अक्टूबर से रेगुलर चलेगी। यह ट्रेन राजस्थान , उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों की राह आसान बनाएगी। आइए जानते हैं क्या रहेगा इसका रूट और किन स्टेशनों से होकर गुजरेगी -
दरभंगा- मदार (अजमेर) अमृत भारत एक्सप्रेस
- दरभंगा- मदार (अजमेर) अमृत भारत एक्सप्रेस को रेगुलर चलाया जाएगा। 3 अक्टूबर को यह ट्रेन मदार से 19623 मदार-दरभंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस एवं 05 अक्टूबर से प्रत्येक रविवार को दरभंगा से 19624 दरभंगा-मदार साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। 19623 मदार-दरभंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस 03 अक्टूबर सेे प्रत्येक शुक्रवार को मदार से 21.25 बजे प्रस्थान कर किशनगढ़ से 21.40 बजे, जयपुर से 23.20 बजे, गांधीनगर जयपुर से 23.34 बजे, दूसरे दिन बांदीकुई से 00.55 बजे, मण्डावर महुवा रोड से 01.22 बजे,

आगरा जंक्शन, इटावा, कानपुर सेंट्रल से समय
- भरतपुर से 02.15 बजे, ईदगाह आगरा जं. से 03.10 बजे, टूण्डला से 05.05 बजे, इटावा से 06.05 बजे, फफूंद से 06.45 बजे, कानपुर सेंट्रल से 08.25 बजे, उन्नाव से 08.52 बजे, ऐशबाग से 10.10 बजे, बादशाहनगर से 10.33 बजे, गोमतीनगर से 10.43 बजे, बाराबंकी से 11.22 बजे, गोंडा से 12.45 बजे, मनकापुर से 13.11 बजे, बस्ती से 14.03 बजे,
गोरखपुर, बगहा, नरकटियागंज का समय
- गोरखपुर से 16.00 बजे, कप्तानगंज से 17.03 बजे, सिसवा बाजार से 17.36 बजे, बगहा से 18.33 बजे, नरकटियागंज से 19.30 बजे, सिकटा से 19.47 बजे, रक्सौल से 20.35 बजे, बैरगनिया से 21.12 बजे, सीतामढ़ी से 22.10 बजे, जनकपुर रोड से 22.34 बजे तथा कमतौल से 22.49 बजे छूटकर तीसरे दिन दरभंगा से 00.45 बजे पहुँचेगी।
दरभंगा से ट्रेन छुटने का समय
- 19624 दरभंगा-मदार साप्ताहिक एक्सप्रेस 05 अक्टूबर से प्रत्येक रविवार को दरभंगा से 04.15 बजे प्रस्थान कर कमतौल से 04.35 बजे, जनकपुर रोड से 04.54 बजे, सीतामढ़ी से 05.30 बजे, बैरगनिया से 06.02 बजे, रक्सौल से 07.25 बजे, सिकटा से 07.47 बजे, नरकटियागंज से 09.13 बजे, बगहा से 10.22 बजे, सिसवा बाजार से 12.05 बजे, कप्तानगंज से 12.40 बजे, गोरखपुर से 15.00 बजे, बस्ती से 16.00 बजे, मनकापुर से 16.56 बजे, गोंडा से 17.40 बजे, बाराबंकी से 19.08 बजे, गोमतीनगर से 19.43 बजे, बादशाहनगर से 19.58 बजे, ऐशबाग से 20.35 बजे, उन्नाव से 21.30 बजे, कानपुर सेंट्रल से 22.10 बजे,
गांधीनगर जयपुर से
- फफूंद से 23.20 बजे, इटावा से 23.59 बजे, दूसरे दिन टूण्डला से 02.05 बजे, ईदगाह आगरा जं. से 03.15 बजे, भरतपुर से 04.15 बजे, मण्डावर महुवा रोड से 05.20 बजे, बांदीकुई से 07.02 बजे, गांधीनगर जयपुर से 10.08 बजे, जयपुर से 10.35 बजे तथा किशनगढ़ से 12.31 बजे छूटकर मदार 13.20 बजे पहुँचेगी। इन अमृत भारत एक्सप्रेस में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, शयनयान श्रेणी के 08, पैंट्रीकार के 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अमृत भारत एक्सप्रेस के कोचों में कई आधुनिक फीचर जोड़े गए हैं। इसमें फोल्डेबल स्नैक्स टेबल, मोबाइल होल्डर, बॉटल होल्डर, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, आरामदायक सीटें और बेहतर बर्थ सम्मिलित हैं।












Click it and Unblock the Notifications