Aligarh में हिंदू गौरव दिवस पर शाह बोले- राम मंदिर शिलान्यास के दिन 'बाबू जी' बोले थे मेरा उद्देश्य पूरा हुआ
कांग्रेस मंदिर का काम अटका-भटका रही थी लेकिन...कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित हिंदू गौरव दिवस पर अमित शाह ने जमकर किया वार
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता रहे कल्याण सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर सोमवार को यूपी के अलीगढ़ में 'हिंदू गौरव दिवस' का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जहां एक ओर मोदी सरकार की जमकर तारीफ की वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर वार किया। शाह ने कहा कांग्रेस राम जन्म भूमि के मसले को भटकाने का प्रयास कर रही थी लेकिन पीएम मोदी ने सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय आते ही बिना देरी किए राम जन्म भूमि का निर्माण कार्य शुरू करवाया।

अमित शाह ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह और राम मंदिर के शिल्यान्यास से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। गृहमंत्री अतित शाह ने कहा मैं राम मंदिर के शिलान्यास वाले दिन बाबू जी को फोन किया था, तब उन्होंने कहा था कि मेरे जीवन का उद्देश्य पूरा हुआ।
अमित शाह ने कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा श्रद्धेय कल्याण सिंह जी ने तीन लक्ष्यों पर जो दिया था, पहला अयोध्या श्री राम जन्म भूमि अंदोलन को गति देना, दूसरा गरीबों का कल्याण और तीसरा सामााजिक सद्भाव बिगाड़े बगैर पिछड़े समाज का कल्याण हो।
अमित शाह ने इसी बात में आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबू जी का सपना पूरा कर रहे हैं और करोड़ों गरीबों के घरों में गैस स्टोव, बिजली, शौचालय, पीने का पानी, स्वास्थ्य सेवाएं, 5 किलो अनाज और कई अन्य सुविधाएं दी हैं।
इसके साथ ही शाह ने अपील की 2024 के लोकससभा चुनाव मे यूपी से 80 सीटें भाजपा की झोली में डालिए और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाइए।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा" देश की आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी श्री राम जन्म भूमि के मामले को अटका और भटका काम रही थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के निर्माण केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही बिना देर किए अयोध्या मे श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन किया और बिना विलंभ के मंदिर का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया।
कांग्रेस पार्टी आजादी के बाद से श्री राम जन्म भूमि के मसले को अटका रही थी, भटका रही थी लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने श्री राम जन्म भूमि के मसले को कोर्ट द्वारा निर्णय आने के बाद बिना देरी के प्रभु श्री राम मंदिर का भूमि पूजन किया."
#WATCH | Aligarh, UP: PM Modi gave gas stoves, electricity, toilets, drinking water, health services, 5 kg food grains and many other facilities to the houses of crores of poor people", says Union Home Minister Amit Shah pic.twitter.com/hhdN0ZcGlO
— ANI (@ANI) August 21, 2023












Click it and Unblock the Notifications