जब गाड़ी से उतरते ही गंदगी देख भड़क गए अमित शाह, सीएम योगी की सुरक्षा में भी हुई बड़ी चूक
वाराणसी। अमित शाह और योगी के बड़ालालपुर के ट्रेड फैसिलिटी सेंटर का एक वीडियो सामने आया है। यहां अमित शाह गाड़ी से उतरते ही वहां फैली पानी के बोतल और कार्टून पैकेट की गंदगी देखकर भड़क उठे। उन्होंने तुरंत वहां खड़े कार्यकर्ताओं इशारा कर बुलाया और तुरंत गंदगी हटाने को कहा। लेकिन उनके जाने के बाद भी वो गन्दगी वहीं की वहीं पड़ी रही और योगी के एनएसजी के कमांडो ने उसे अपने पैरों से किनारे किया। वहीं दूसरा मामला सुरक्षा को लेकर है। हुआ यूं कि जब दोनों नेता पुलिस लाइन से ट्रेड फैसिलिटी सेंटर पहुँचे तो गाड़ी से उतरने की जगह बदल दी गई। अपनी-अपनी दाड़ियों से गेट नम्बर 2 के एंट्री पॉइंट पर दोनों नेता पहुँचे जहां से असल में आम लोगों को जाना था। जबकि इन दोनों वीआईपी को गेट नम्बर 1 से आईटी वॉलेंटियर मीट में जाना था। इसे सुरक्षा में चूक भी माना जा रहा है।



पुलिस लाइन से बाय रोड पहुंचे थे ट्रेड फैसिलिटी सेंटर
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज वाराणसी में सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर मोर्चेबंदी की अपनी खास रणनीति के तहत सोशल मीडिया के वॉलेंटियर्स के साथ बैठक के लिए वाराणसी पहुँचे। अमित शाह के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। वाराणसी के पुलिस लाइन ग्राउंड में हेलीकॉप्टर से पहुंचने के बाद अमित शाह बड़ालालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल के लिए रवाना हुए। दीनदयाल हस्तकला संकुल में प्रदेश भर से सोशल मीडिया और आईटी सेल के 4 हजार से अधिक वॉलेंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शरीक हुए जहां राजनीतिक समीकरणों के साथ ही वॉलेंटियर्स को चुनावी युद्धकौशल की बारीकियां बताई गईं। इस कार्यक्रम में बीजेपी की विचारधारा को सोशल मीडिया पर रखने वाले आईटीसेल के आईटी सेल के वॉलेंटियर शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications