अमित शाह ने CM योगी की थपथपाई पीठ, बताया- यूपी के सबसे कामयाब मुख्यमंत्री

लखनऊ, अगस्त 01: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के मामले में राज्य को 'शीर्ष स्थान' पर ले जाने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार की प्रशंसा की। उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज की आधारशिला रखने के बाद एक समारोह को संबोधित करते हुए होम मिनिस्टर अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकारें सबसे गरीब लोगों के विकास के लिए काम करती हैं।

Amit Shah praised Yogi government on state’s law and order

गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा, 2019 तक छह साल तक, मैंने यूपी में बहुत यात्रा कीं। इसलिए मैं पहले के यूपी को अच्छी तरह जानता हूं। पश्चिमी यूपी में डर का माहौल था जिसके कारण लोग क्षेत्र छोड़ रहे थे, महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही थीं, भू-माफिया गरीब लोगों की जमीन हड़प रहे थे, दिनदहाड़े फायरिंग और दंगे की घटनाएं हो रही थीं।

अमित शाह ने कहा कि, 2017 में, भाजपा ने वादा किया था कि हम यूपी को एक विकसित राज्य बनाएंगे और इसके कानून और व्यवस्था को भी सुधारेंगे। आज 2021 में मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम ने यूपी को कानून-व्यवस्था के मामले में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। योगी प्रदेश के अब तक के सबसे कामयाब मुख्यमंत्री हैं। आज देश में चल रही विकास की 44 योजनाओं में सबसे आगे उत्तर प्रदेश है। योजनाएं बनाना बहुत आसान है, लेकिन उन्हें लागू करना, बिचौलियों को हटाना और बिना रिश्वत के लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करना बहुत कठिन है।

शाह ने कहा, भाजपा सरकारें जाति, परिवारों या उनके करीबी लोगों के आधार पर काम नहीं करती हैं। भाजपा सरकारें सबसे गरीब व्यक्ति के विकास और कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए काम करती हैं। शाह ने राज्य में विकास और कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आदित्यनाथ को श्रेय दिया। इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के कोरोन प्रबंधन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीएम ने परिश्रम, मेहनत, सूझबूझ और अपनी प्रशासनिक क्षमता से जो कार्य किए, उससे उत्तर प्रदेश लगभग-लगभग कोरोना मुक्त हो रहा है। सबसे ज्यादा टीकाकरण, टेस्टिंग, बेड की व्यवस्था यहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+