बीजेपी के आईटी सेल को मजबूत करेंगे 'चाणक्य', देंगे महत्वपूर्ण टिप्स
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच गए है। अमित शाह मिर्जापुर में एक इनडोर बैठक करेंगे। उसके बाद वाराणसी में आईटी सेल के वालेंटियर्स को महत्वपूर्ण टिप्स देंगे। बैठक में करीब 4 हजार आईटी सेल के वालेंटियर्स शामिल होंगे। यह बैठक 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों के चलते होगी।

सरकार के कामों का होगा प्रचार
इसमें फेसबुक, ट्विटर से लेकर वाट्सएप और सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों के जरिए सरकार के कामों को विस्तारित करने प्रचारित करने पर काम होगा। इसके लिए बीजेपी के स्थानीय कार्यालय में युवाओं की टीम तैयारियों में जुटी हुई है। लोगों को अपने अभियान से जोड़ने और आईटी सेल के कार्यकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन करने का काम शुरु हो गया है।

यह है IT सेल का वार रुम
यह भाजपा का वार रुम है, जिसमें हाथों में लेपटॉप से लेकर मोबाइल एप्लिकेशन और हर उन एक्टिविटी पर लगातार काम और उनके सोशल पेज बनाये जाते है जिसे पीएम मोदी समय-समय पर जनता के सामने रख सके। जैसे- मन की बात से लेकर योग दिवस और विदेश यात्रा से लेकर धार्मिक अनुष्ठान तक आप देख सकते है कि भाजपा के आईटी सेल के ये वैलेटियर लगातार हर उन लोगों के फेसबुक और ट्विटर पर रिसपांस देते और उनका सुझाव पीएम से लेकर पार्टी के हर अहदे पर बैठे लोगों तक पहुंचाते है जो पार्टी हित और जीत के मंत्र शामिल हो। ऐसे ही मुद्दों पर यूपी के प्रदेश प्रभारी संजय राय ने बताता की आज अमित शाह पूरे यूपी से बुलाये गए 4 हजार वालेंटियर्स के साथ अहम बैठक करेंगे जो लगातार सोशल मीडिया की जनता और पार्टी के बीच धुरी का काम करते आ रहे है।












Click it and Unblock the Notifications