लखनऊ गोलीकांड: विवेक की पत्नी कल्पना को नगर निगम में नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू

लखनऊ। नगर आयुक्त इन्द्रमणि त्रिपाठी ने सोमवार को विवेक तिवारी के परिवार से मुलाकात की। नगर आयुक्त ने कहा कि मृतक विवेक तिवारी की पत्नी की योग्यता को देखते हुए जो केंद्र रिक्त सेवा के पद जो हैं उसी के अधार पर हम लोग नौकरी देने की कोशिश करेंगे। नगर आयुक्त ने कहा कि मृतक विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी की शैक्षणिक योग्यता पोस्ट ग्रेजुएशन है। मृतक विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी के सभी दस्तावेजों को ले लिया गया है। अब उनकी शैक्षणिक योग्यता को देखते हुए उनके लिए पद का निर्धारण किया जाएगा।

नगर निगम में मिलेगी नौकरी

नगर निगम में मिलेगी नौकरी

आपको बता दें कि विवेक की पत्नी को 25 लाख रुपये और नगर निगम में नौकरी देने की घोषणा की गई थी। इसके साथ ही विवेक तिवारी के परिजन उनके अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गये थे। विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी ने यूपी सरकार से दोषियों पर कार्रवाई के साथ एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की थी। साथ ही अपने लिए पुलिस विभाग में ही नौकरी की मांग की थी। विवेक के परिजनों ने मांगें मानी नहीं जाने तक उनके शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था।

सीएम ने दिया आश्वासन

सीएम ने दिया आश्वासन

सोमवार को मृतक विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने सीएम योगी से मुलाकात की थी। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि मृतक विवेक तिवारी के बच्चों के नाम से 25 लाख का डिपॉजिट कराया जाएगा। मां के नाम से पांच लाख की एफडी जमा की जाएगी। इसी के साथ सीएम ने कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। साथ ही योग्यता के अनुसार नौकरी दिए जाने की मांग की है। साथ ही मदद का आश्वासन दिया है।

सराकार कर रही है फैमिली का सपोर्ट

सराकार कर रही है फैमिली का सपोर्ट

मृतक विवेक की पत्नी ने कहा राज्य सरकार पर मुझे भरोसा है। रविवार को ही सीएम योगी ने कल्पना तिवारी से फोन पर बात की थी। सीएम योगी ने उनसे बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया था। योगी ने फोन पर कहा उन्हें कहा था कि डिप्टी सीएम के जरिए वह किसी भी तरह की मदद मांग सकती हैं।

ये भी पढे़ं- विवेक तिवारी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने, पता चला कहां से मारी गोली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+