दो दिन से लापता था बेटा, छत पर रखा बक्सा खोला तो फटी रह गई आंखें

अमेठी। 48 घंटे पहले घर से लापता मासूम बच्चे की डेड बाडी घर के अंदर एक बॉक्स में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पड़ोसी पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आख़िर बॉडी किसने और किस पल में घर के अंदर पहुंचाई के घर वालों को कानों-कान ख़बर नही हुई? उधर पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम में भेजकर जांच शुरू कर दी है।

amethi lost boys deadbody found in his house roof on box

यहां जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पालपुर गांव
रहमत के घर पर शुक्रवार को उस समय मजमा जमा लग गया जब उसके घर पर छत पर बने रूम से उसके 10 साल के बेटे कैफ की डेडबॉडी मिली। पिता रहमत के अनुसार पिछ्ले 2 दिनों से कैफ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था, और तलाश जारी थी।
आज जब वो छत पर किसी काम से गया तो वहां रखे बॉक्स को हिलाया तो वो भारी लगा। बॉक्स खोलकर देखा तो उसकी आंख फटी की फटी रह गई। ये मंजर देख वो चीखने लगा, तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। बॉडी बाहर निकाली गई तो नाक से खून-मुंह से पानी तो हाथ सफेद हो चुके थे।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

उधर सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरु कर दी है। एएसपी बी.सी. दुबे ने बताया कि परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विवेचना के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+