अमेठी: गैंगवार में चली कई राउंड गोलियां, एक की मौत 5 घायल

अमेठी। प्रदेश से माफियाओं का खात्मा करने को लेकर योगी सरकार प्रतिबद्ध है लेकिन फिर भी प्रदेश में गैंगवार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी ज़िले का है। यहां जगदीशपुर थाने से कुछ दूरी पर हुई गैंगवार की वारदात में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं क़रीब 5 लोगों के घायल होने की खबर है। वारदात से गुस्साए ग्रामीण सड़क पर उतर आये और पत्थरबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उधर मामले के बढ़ जाने के बाद लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी हैं।

amethi gangwar one died 5 injured in uttar pradesh

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार करीब 12 बजे के आसापास जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बाज़ार में दो पक्षों के बीच हुई गैंगवार में थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी अशफाक पुत्र अंसार की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई। जबकि 5 अन्य जख्मीं हुए हैं, जिनका इलाज सीएचसी जगदीशपुर में चल रहा है।

amethi gangwar one died 5 injured in uttar pradesh


इस बीच दिनदहाड़े इलाके में हुई गैंगवार से गुस्साए ग्रामीण सड़क पर उतर आए। बताया जा रहा है कि गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव किया और रोड को जाम किया। जिसकी खबर पाते ही डीएम शकुंतला गौतम और एसपी के.के. गहलौत मौके पर पहुंचे। अमेठी के एसपी के.के. गहलौत ने ग्रामीणों के आक्रोश को भांप तत्काल प्रभाव से एसओ जगदीशपुर जे.बी. पांडेय को लाइन हाज़िर कर दिया है। वहीं डीएम और एसपी स्थित को नियंत्रण करने के लिये लोगों की मान-मनौवल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+