UP News: 'अमेठी हत्याकांड' पर अमित शाह से चिराग पासवान करेंगे मुलाक़ात, 'योगी सरकार' से की ये मांग
Amethi Hatykaand Samachar: उत्तर प्रदेश में दलित शिक्षक, उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चे की हत्या मामले में सियासी पारा चढ़ चुका है। पक्ष विपक्ष के नेता पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग कर रह हैं। इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने भी शोक और चिंता व्यक्त की है।
उत्तर प्रदेश के अमेठी में दलित शिक्षक, उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चे समेत चार लोगों की बेरहमी से हत्या की उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से तुरंत जांच और सभी अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि पांच दशक तक दलित, शोषित और हांसिए पर रहे दलित समाज के खिलाफ अन्याय के लिए चिराग पासवान देश में कहीं भी मज़बूती से खड़े हैं।

लोक जनशक्ति पार्टी और दलित सेना के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री, रामविलास पासवान ने जो संघर्ष किया, ठीक उसी प्रकार उनके विचारों के वाहक के रूप में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग देश में कहीं भी दलितों के साथ होने वाले अन्याय के विरूद्ध मजबूती से खड़े हैं।
दलित परिवार की निर्मम हत्या के उपरांत पीड़ित परिजनों से मिल कर पूरी घटना की जानकारी के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी सह जमुई से सांसद अरुण भारती, उत्तर प्रदेश संगठन के वरीय नेताओं के साथ रायबरेली पहुंचे।
रायबरेली पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती ने कहा की लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री, चिराग पासवान ने दलित शिक्षक सुनील कुमार और उनके पूरे परिवार के लिए शोक संतप्त संवेदनाएं प्रेषित की हैं। लोजपा सुप्रीमो जल्द रायबरेली आकर सुनील कुमार के पीड़ित परिवार से मिलेंगे।
चिराग पासवान के द्वारा भेजे गए प्रतिनिधि के रूप में जमुई सांसद ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है, कि इस मामले में तुंरत इंसाफ के लिए उच्च स्तरीय जांच के साथ, इस निर्मम हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी की राज्य सरकार से मांग करेंगे।
दलित शिक्षक सुनील भारती परिवार के परिजनों से मिल कर भरोसा दिलाते हुए अरुण भारती ने कहा की राज्य सरकार दोषियों की गिरफ्तारी के पश्चात फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाए, ये मांग भी राज्य सरकार से की गई है। दलित शिक्षक सुनील के परिवार के द्वारा छेड़छाड़ और जान से मार देने की धमकी के एफआईआर और एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया।
इसके बाद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा दंडात्मक कार्रवाई के अभाव में आज एक दलित का पूरा परिवार उजड़ जाना, पूरे समाज के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार के लिए गंभीर चिंता का विषय है। चिराग ने कहा कि इस हत्याकांड से पूरे देश का दलित समाज मर्माहत और क्रोधित है।
लोजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी इस बात पर जोर देते हुए कहा है कि जिस निर्ममता के साथ पेशेवर तरीके से शिक्षक सुनील कुमार, उनकी पत्नी पूनम भारती और दो बच्चों की गोली मारकर हत्या की गई। उससे प्रतीत होता है की इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई पेशेवर अपराधी शामिल हैं। इसकी निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश के अमेठी में दलित शिक्षक सुनील और उनके पूरे परिवार की हत्या से देश के दलित समाज में भय का माहौल है। लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जल्द ही भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे।
चिराग पासवान सभी राज्य सरकारों को गृह मंत्रालय की ओर से दलित समाज के व्यक्ति के द्वारा दर्ज एफआईआर या एससी एसटी एक्ट केस में तुंरत कार्रवाई की एडवाइज़री जारी करने की गुज़ारिश करेंगे। ताकि स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा मामले में तुरंत कार्रवाई हो सके और इस तरह की वारदातों पर लगा लग सके।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी अरुण भारती ने दलित शिक्षक सुनील कुमार के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी के साथ-साथ राज्य सरकार की ओर से आर्थिक मुआवजे की मांग भी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से की है।












Click it and Unblock the Notifications