इलाहाबाद में फिर तोड़ी गई अंबेडकर की मूर्ति, प्रशासन ने आनन-फानन में जुड़वाया

इलाहाबाद। यूपी में इस समय जिन्ना की तस्वीर को लेकर चल रहे बवाल के बीच एक बार फिर से अंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने वाली घटना ने वापसी कर ली है। लगभग 1 महीने बाद यूपी के इलाहाबाद में दोबारा अंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने की वारदात हुई है। घटना इलाहाबाद के ग्रामीण इलाके बहरिया साधोपुर गांव में हुई है। घटना के बाद गांव का माहौल बिगड़ा तो मौके पर पहुंचे स्थानीय प्रशासन ने आनन-फानन में मूर्ति को जुड़वा दिया और अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

Ambedkar statue broken by miscreants in Allahabad

अप्रैल में भी तोड़ी थी मूर्ति
बता दें कि इससे पहले शहर के झूंसी इलाके में 31 अप्रैल को अराजकतत्वों ने पार्क में लगी मूर्ति को तोड़ दिया था, जिसके बाद खूब हो हल्ला मचा था। मौजूदा फूलपुर के सांसद नागेंद्र सिंह धरने पर बैठ गए थे और बड़ी मुश्किल से पुलिस प्रशासन ने मामला संभाला था। उस घटना के बाद संभावना यही थी कि अब इस तरह की घटनाएं कम से कम इलाहाबाद में नहीं होंगी और माहौल नहीं खराब होगा। लेकिन, घटना के लगभग 35 दिन बाद एक बार फिर से मूर्ति तोड़ने वाली घटना दोहराई गई और फिर से माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है।

Ambedkar statue broken by miscreants in Allahabad

गांव में फोर्स तैनात
फिलहाल गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है । वैसे अभी तक जहां कहीं भी मूर्ति तोड़े जाने की घटनाएं होती थी, वहां दोबारा इस तरह की घटना नहीं हुई। लेकिन, इस बार मामला उलट गया है, एक ही शहर में दूसरी बार मूर्ति तोड़े जाने से पुलिस प्रशासन पर तो सवाल उठे ही हैं । कार्रवाई ना होने से बेखौफ अराजकतत्वों का हौसला भी बढ़ा हुआ है।

Ambedkar statue broken by miscreants in Allahabad

रात में तोड़ी गई मूर्ति
ग्रामीणों के अनुसार मूर्ति को रात में ही गर्दन के पास से तोड़ा गया था। भोर में ही लोगो ने टूटी हुई मूर्ति देखी थी। फिलहाल राजनैतिक लोगों के गांव पहुंचने और घटना पर राजनैतिक रोटी सेंकने की कोशिश से अभी गांव में हलचल बनी हुई है। लेकिन प्रशासन ने टूटी हुई मूर्ति की जगह नई मूर्ति लगाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत करा दिया है। पूछताछ के दौरान पता चला है कि ग्राम प्रधान ने कुछ दिन पहले ही मूर्ति लगवाई थी। हलांकि मूर्ति लगवाने के लिए कोई परमिशन नहीं ली गई थी और पुलिस इससे घटनाक्रम का तार जोड़कर जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+