Ambedkar row: मायावती का बड़ा ऐलान, 24 दिसम्बर को BSP करेगी देशव्यापी आन्दोलन
Ambedkar row: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान पर हमला बोला है। मायावती ने सोशल साइट एक्स पर लिखा है कि गृह मंत्री द्वारा बाबा साहेब पर दिए गए बयान से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
उन्होंने यह भी लिखा कि अंबेडकरवादी बीएसपी उनसे बयान वापस लेने वह पश्चाताप करने की मांग की है। लेकिन अभी तक गृह मंत्री की तरफ से इस प्रकरण पर अमल नहीं किया गया है। ऐसे में उन्होंने पार्टी नेताओं द्वारा देशव्यापी आंदोलन करने का ऐलान किया है।

इस मामले को लेकर शनिवार को बसपा मुखिया मायावती ने सोशल साइट एक्स पर लिखा है " देश के दलित, वंचित व अन्य उपेक्षितों के आत्म-सम्मान व मानवीय हकूक के लिए अति-मानवतावादी व कल्याणकारी संविधान के रूप में असली ग्रंथ के रचयिता बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर भगवान की तरह परमपूजनीय हैं। उनका श्री अमित शाह द्वारा किया गया अनादर लोगों के दिलों को आहत पहुँचाता है।
ऐसे महापुरुष को लेकर संसद में इनके द्वारा कहे गए शब्दों से पूरे देश में सर्वसमाज के लोग काफी उद्वेलित, आक्रोशित व आन्दोलित हैं। अम्बेडकरवादी बीएसपी ने इस क्रम में उनसे बयान वापस लेने व पश्चाताप करने की माँग की है, जिसपर अभी तक भी अमल नहीं किया जा रहा है।
Ambedkar row पर BSP करेगी देशव्यापी आन्दोलन
ऐसे में माँग न पूरी होने पर फिर पूरे देश में आवाज उठाने की बात बीएसपी द्वारा की गई। इसीलिए अब पार्टी ने अपनी इस माँग के समर्थन में 24 दिसम्बर 2024 को देशव्यापी आन्दोलन करने का फैसला लिया है। उस दिन देश के सभी जिला मुख्यालयों पर पूर्णतः शान्तिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
दलित/बहुजनों को अपने पैरों पर खड़े होकर आत्म-सम्मान के साथ जीने के लिए आजीवन कड़ा संघर्ष व आरक्षण सहित उनको अनेकों कानूनी हक दिलाने वाले उनके सच्चे मसीहा बाबा साहब के नहीं रहने पर उनके अनुयाइयों का हित व कल्याण ही उनका सबसे बड़ा सम्मान है, जिसके लिए बीएसपी समर्पित है।
सम्मान नहीं कर सकते तो अनादर भी ना करें
अतः कांग्रेस, भाजपा आदि पार्टियाँ अगर बाबा साहेब का दिल से आदर-सम्मान नहीं कर सकती हैं तो उनका अनादर भी न करें। बाबा साहेब के कारण एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्गों को जिस दिन संविधान में कानूनी अधिकार मिले उसी दिन उन्हें सात जन्मों का स्वर्ग भी मिल गया है।












Click it and Unblock the Notifications