यूपी इन्वेस्टर्स समिट में पहुंचकर अमर सिंह ने चौंकाया, योगी सरकार पर दिया बयान

लंबे समय तक सुर्ख़ियों से गायब रहे अमर सिंह की कार्यक्रम में मौजूदगी काफी चौकाने वाली मानी जा रही है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कई केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के कई मंत्री सहित देश के बड़े उद्योगपतियों की मौजूदगी में राज्यसभा के पूर्व सांसद अमर सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में इन्वेस्टर्स की गैलरी में अमर सिंह मौजूद दिखे। इस दौरान वे इन्वेस्टर्स समिट से अलग किसी भी तरह के सवाल का कोई जवाब देने से वे बचते रहे।

amar singh

इन्वेस्टर्स समिट को लेकर पूछे गए पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में अमर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए नीति तो अच्छी बनाई हैं लेकिन उन्हें लागू करना चुनौती है। अमर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार ने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए योजनाएं तो बेहतर बनाई हैं लेकिन इन नीतियों और योजनाओं को लागू करना एक बड़ी चुनौती है। लंबे समय तक सुर्ख़ियों से गायब रहे अमर सिंह की कार्यक्रम में मौजूदगी काफी चौकाने वाली मानी जा रही है।

आपको बता दें कि इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन देशभर के नामी-गिरामी उद्योगपतियों ने यूपी में निवेश की घोषणा की। उत्तर प्रदेश को कुल 4.28 लाख करोड़ रुपए के निवेश की सौगात मिली। रिलायंस ने जहां यूपी में 10 हजार करोड़ के निवेश का वादा किया, तो वहीं अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी ने 35 हजार करोड़ रुपए निवेश करने का ऐलान कर दिया। उत्तर प्रदेश सरकार पहले दिन करीब 1,045 एमओयू साइन करने में सफल रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+