अमर सिंह बोले-समाजवादी पार्टी में मेरी हालत वेश्या जैसी थी
समाजवादी पार्टी की ओर से राज्यसभा पहुंचे सांसद अमर सिंह बुधवार को मुलायम, अखिलेश और आजम खान पर जमकर वार किए और यूपी के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ भी की।
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी की ओर से राज्यसभा पहुंचे सांसद अमर सिंह बुधवार को मुलायम, अखिलेश और आजम खान पर जमकर वार किए और यूपी के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ भी की। योगी आदित्यनाथ यहीं पर नहीं रुके उन्होंने खुद अपनी तुलना वेश्या से कर डाली। उत्तर प्रदेश के विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने अमर सिंह और अभिनेत्री जया प्रदा भी पहुंची थीं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 से पहले ही पार्टी से निकाले जा चुके अमर सिंह ने मुलायम सिंह यादव की तुलना पुत्र के मोह में जकड़े हुए धृतराष्ट्र से कर डाली। इसके बाद अपना दुख जाहिर करते अमर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी में मेरी हालत वेश्या जैसी थी जिसका लोग भोग तो करते हैं पर सामाजिक मान्यता नहीं देते। उन्होंने खुद मुलायम सिंह के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि वो खुद मुझे सामने से आने से रोकते हुए कहते थे कि अगर जरूरी हो तो चोरों की तरह पिछले दरवाजे से आना। इसके बाद वह बोले कि मुलायम से मेरा कोई राजनीतिक संबंध नहीं है। आत्म सम्मान से बढ़कर मेरे लिए कुछ भी नहीं है।
मुजफ्फरनगर में हुए दंगे के मुद्दे पर भी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए अमर सिंह ने कहा कि गुजरात के दंगे से भी अधिक मुसलमान मुजफ्फरनगर के दंगे में मारे गए और सूबे के मुख्यमंत्री सैफई में मल्लिका शेरावत के गीत और नृत्य पर अंगड़ाई ले रहे थे।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बारे में अमर सिंह बोले कि पता नहीं उन्हें महिलाओं से क्या बैर है।अमर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस के विनायक ग्रुप में दाउद इब्राहिम और सपा नेता अबु आजमी का पैसा लगा है। इसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी से करवाई जानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications