घने कोहरे के कारण ऑल्टो कार तालाब में गिरी, 5 की मौत
हरदोई। उत्तर भारत में कोहरे का कहर लगातार जारी है। यूपी के हरदोई जिले में बुधबार शाम एक कार कोहरे के चलते तालाब में जा गिरी। कार में सवार 5लोगों की मौत हो गई। मामला है बुधवार रात का है। पिहानी-जहानीखेड़ा मार्ग पर कोहरे के चलते पिहानी कोतवाली क्षेत्र में एक सफेद रंग की ऑल्टो कार जाजुपारा और सहादत नगर मार्ग पर स्थित तालाब में जा गिरी।

गाड़ी सवार 3 पुरुष 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हुई गई। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने हादसे में 5 लोगों के मरने की पुष्टि की है। सभी शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी एम्बुलेंस से भेजे गए है।
शिनाख्त में पता चला कि हादसे में मारे गए लोग पिहानी के रहने वाले हैं। सीतापुर से पिहानी आ रहे थे। मृतकों की पहचान मुन्ने (50) पुत्र जाकिर निवासी मोहल्ला नागर पिहानी, गुलेज (30) पुत्र आशिक अली व आशिक अली निवासी बावन हरदोई और महिलाओं की पहचान रुकसाना पत्नी अहसान व दरख्शां पुत्री अहसान निवासी मोहल्ला नागर पिहानी के तौर पर हुई है।












Click it and Unblock the Notifications