EVM में गड़बड़ी होती तो मैं विधायक ना होता, जिम्मेदारी मिलती तो सपा की हार ना होती- शिवपाल

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने गुरुवार को निकाय चुनाव में बीजेपी द्वारा ईवीएम छोड़छाड़ की बात को सिरे से नकारा है। सपा नेता ने बीजेपी के सुर में सुर मिलाते हुए निकाय चुनाव में ईवीएम छेड़छाड़ का खंडन किया। शिवपाल सिंह यादव मानते हैं कि ईवीएम में कहीं भी कोई गड़बड़ी नहीं है। अभी तक तो इसका कोई सुबूत भी नहीं मिला है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर ऐसा कुछ होता वे विधायक ना बनते। शिवपाल यादव मैनपुरी में एक शादी के कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे।

allegations of evm tampering in up wrong shivpal yadav

समजावादी पार्टी के अध्यक्ष और उनका भतीजे अखिलेश यादव से उनकी राय ईवीएम मामले में बिल्कुल जुदा है। अखिलेश यादव ने निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के पीछे ईवीएम में गड़बड़ी को कारण बताया था। शिवपाल ने कहा, ' मैं भी इस साल के शुरुआत में जसवंत नगर विधानसभा सीट से विधायकी का चुनाव जीता है। हमारे कई सपोर्टर भी इसी ईवीएम के जरिए ही चुनाव जीते हैं, तो किस सुबूत के आधार पर हम ईवीएम में छेड़छाड़ की बात कर रहे हैं।' बता दें कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस वक्त चाचा शिवपाल यादव से किनारा किया हुआ है, हालांकि शुरुआत में उनके बड़े भाई मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल यादव का ही पक्ष लिया लेकिन अब वे जाहिराना तौर पर अपने बेटे अखिलेश यादव के समर्थन करते ही दिखाई देते हैं। निकाय चुनाव में सपा की हार पर शिवपाल यादव ने बिना अखिलेश यादव का नाम लिए पूछा है कि निकाय चुनाव में आखिर प्रत्याशियों का चयन किसने और किस आधार पर किया था। उनका कहना था कि निकाय चुनावों में पराजय की जिम्मेदारी पूरी पार्टी को लेनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+