इलाहाबाद : बेरहम टीचर ने फोड़ दी स्टूडेंट की आंख, पढ़ें क्या थी वजह?
इलाहाबाद के सेंट जोसेफ स्कूल में एक टीचर ने देर से स्कूल आने पर एक छात्र की ऐसी पिटाई कर दी कि छात्र के एक आंख की रोशनी चली गई।
इलाहाबाद। इलाहाबाद के सिविल लाइन्स स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में बेरहम टीचर ने सजा के नाम पर स्टूडेंट की ऐसी पिटाई कर दी कि उसकी आंख फूट गई। बारहवीं के इस स्टूडेंट की एक आंख की रोशनी चली गई है। अब उसका इलाज लखनऊ में चल रहा है जहां डाक्टर छात्र की रोशनी वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं। घटना 9 मई की है। पहले तो परिजन तो खामोश रहे लेकिन अब टीचर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

कसूर बस इतना था....
सेंट जोसेफ स्कूल में बारहवी कक्षा में बढने वाले सेरवेन टेरेंस 9 मई को स्कूल पहुंचने में चंद मिनट लेट गया। सुबह की प्रार्थना शुरू होने वाली थी। तो वह स्कूल बैग टांगे हुये ही प्रार्थना में शामिल हो गया। बस यह बात वाइस प्रिंसिपल फादर लेसली कोटिनो को नागवार गुजरी। लेसली ने हाथ में ली छड़ी से सेरवेन को पीटना शुरू कर दिया। फटाफट डंडे पड़ते रहे। एक डंडा सेरवेन के आंख में लगा। आंख से खून निकलने लगा। लेकिन लेसली को दया नहीं आई । लेसली का मन नहीं भरा तो उन्होंने सेरवेन के साथी श्रेयांश जायसवाल को भी पीटना शुरू कर दिया।

मां को बेटे से मिलने नहीं दिया
जमीन पर चीखते हुये सेरवेन गिर पड़ा तो लेसली की आंखे खुली। सामने खून से लथपथ सेरवेन चीख रहा था। सेरवेन की हालत बिगड़ी तो आनन-फानन में उसे नाजरेथ हॉस्पिटल ले जाया गया। अस्पताल से परिजनों को सूचना दी गई कि दुर्घटना में सेरवेन घायल हो गया। टीचर की पिटाई की बात छिपा ली गई। यहां तक की सेरवेन टेरेंस की मां जब अस्पताल पहुंची तो उन्हें भी पहले सेरवेन से मिलने नहीं दिया गया लेकिन जब सेरवेन की मां भड़कीं तो उन्हें बताया गया कि बेटे को चोट ज्यादा है, उसे लखनऊ भेजा जा रहा है।

चली गई आंख की रोशनी
सेलवेन को डॉ. शोभित चावला नेत्र केन्द्र, लखनऊ ले जाया गया। मैकुला और रेटीना में ब्लड आने से सेलवेन की एक आंख की रोशनी चली गई है। जांच के बाद इलाज शुरू हुआ। डाक्टरों का कहना है कि आंख का ऑपरेशन होगा शायद रोशनी वापस आ जाये। जब परिजनों को सेरवेन को पीटे जाने की हकीकत पता चली तो सिविल लाइंस थाने में फादर लेसली कोटिनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले में इंस्पेक्टर मनोज तिवारी ने बताया कि स्कूल प्रशासन सहयोग नहीं कर रहा है। आरोपी टीचर ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है। कार्रवाई के लिये प्रक्रिया चल रही है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications