पति को छोड़कर प्रेमी साथ भाग गई तीन बच्चों की मां, प्रेमी को भी छोड़कर जाने वाली थी कि...

Recommended Video

    Uttar Pradesh: Wife ने Boyfriend के लिए छोड़ा Husband को, फिर हुआ कुछ ऐसा | वनइंडिया हिंदी

    इलाहाबाद। इलाहाबाद के नैनी रेलवे स्टेशन पर कुल्हाड़ी से काटकर हुई महिला की हत्या का मामला खुल गया है। महिला की हत्या उसके ही प्रेमी ने की थी। वह महिला द्वारा खुद को छोड़े जाने से नाराज था। मामले में पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने पति को छोड़ दिया था और प्रेमी के साथ ही भागकर रहने लगी थे, लेकिन इसी बीच फिर से वह अपने प्रेमी को छोड़ने लगी जिससे नाराज प्रेमी ने घटना को अंजाम दिया । मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया और आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करते हुए मीडिया के सामने हत्या की पूरी कहानी बताई।

    allahabad lover killed woman having three children

    क्या था मामला

    पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए बताया कि मृतक महिला सीता की शादी रोहित धरिकार के साथ हुई थी। शादी के बाद 3 बच्चे भी शीला को हुए और परिवार धीरे-धीरे चल रहा था, लेकिन इसी बीच शीला की नजदीकी राजू सिंह से बढ़ी तो दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। एक दूसरे के साथ रहने की कसमें खाई गई तो 1 दिन शीला ने तीनों बच्चों के साथ रोहित का साथ छोड़ दिया और राजू के साथ भाग गई ।

    रेलवे स्टेशन पर करने लगा काम
    नैनी रेलवे स्टेशन पर एफओबी का निर्माण कार्य चल रहा था, राजू को वहीं पर काम मिल गया और वह शीला के साथ वहीं पर रहने लगा। कुछ महीनों से शीला ने राजू के बीच अनबन शुरू हुई तो शीला ने राजू को छोड़ने का मन बना लिया। इस बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी और झगड़ा भी होता रहा, लेकिन किसी तरह दोनों साथ रह रहे थे।
    16 जनवरी की रात शीला घर छोड़ कर जाने लगी तो राजू सिंह ने कुल्हाड़ी से शीला को रेलवे स्टेशन पर ही काट डाला। घटना के बाद राजू सिंह मौके से भाग गया। सुबह लाश मिलने के बाद हड़कंप मचा और शीला की पहचान होने के बाद पुलिस जब मामले की पड़ताल में जुटी तो उसके पति रोहित और राजू सिंह की कहानी धीरे-धीरे सामने आई ।

    रेलवे स्टेशन से हुआ गिरफ्ता
    राजू सिंह के विरुद्ध रोहित ने भी शिकायत की जिसके बाद यह पुख्ता हो गया कि राजू सिंह ने ही हत्या की है। जीआरपी की कई टीमें राजू सिंह की लोकेशन ट्रेस करने में लग गई और बीती रात जब राजू सिंह छिवकी रेलवे स्टेशन से कहीं भागने की फिराक में था तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। एसपी रेलवे पी के मिश्रा ने बताया कि राजू सिंह उर्फ लोहा पुत्र जोगिंदर नारीबारी थाना शंकरगढ़ इलाहाबाद का रहने वाला है और छिवकी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 से उसे गिरफ्तार किया गया है।
    पुलिस के अनुसार राजू सिंह ने अपना जुर्म कबूल लिया है उसकी शिनाख्त पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है और राजू सिंह का कहना है कि शीला और उसकी बहन ने उसका जीना दुश्वार कर दिया था इसलिये उसने शीला को मार डाला।

    बच्चों का हाल बेहाल
    घटना के बाद शीला के तीन बच्चों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। शीला का बड़ा बेटा करण और मझला बेटा अर्जुन अपने ननिहाल चले गए हैं जबकि सबसे छोटा बेटा संदीप अपनी मौसी की शरण में है। तीनों का भविष्य बगैर माता-पिता के अंधकार में है और अब उनके नातेदार रिश्तेदार ही उनका सहारा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+