सीतापुर में आवारा कुत्तों के हमले पर कोर्ट ने योगी सरकार से जवाब मांगा

लखनऊ। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने योगी सरकार से सीतापुर में 12 बच्चों की मौत पर जवाब मांगा है। सीतापुर में जिस तरह से आवारा कुत्तों के हमले में 12 बच्चों की मौत हुई, उसके बाद इस मामले में कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। इस जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने योगी सरकार से इस मामले में जवाब मांगा है। जनहित याचिका में 12 बच्चों की मौत पर राज्य सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए गए थे। मामले की अगली सुनवाई 4 जुलाई को होगी।

yogi

आपको बता दें कि अब तक एक दर्जन बच्चों को अपना शिकार बना चुके कुत्तों ने आज एक बार फिर से बच्चे पर हमला किया और उसे काट लिया है। खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर के रहने वाले उत्तम का 10 साल का बेटा दोपहर के वक्त गांव के कुछ बच्चों के साथ आम के बगीचे में खेलने गया था, तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने उसपर हमला कर दिया।

कुत्तों के हमले से बाकी के बच्चे काफी डर गए हैं। बच्चों का शोर सुनकर वहां से गुजर रहे एक फेरी वाले ने कुत्तों के डंडे से भगाकर बच्चे की जान बचाई। हालांकि इस हमले में बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। बच्चे को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं कुत्तों के आंतक से परेशान ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+