कौशांबी: DM ऑफिस के सामने बदमाशों ने ठेकेदारों पर मारे एक के बाद एक 11 बम
इलाहाबाद। यूपी के कौशांबी जिले में बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। बेखौफ बदमाशों ने डीएम दफ्तर के सामने ही दो प्रॉपर्टी डीलरों पर ताबड़तोड़ बमबाजी की। इस दौरान एक के बाद एक 11 बम फोड़े गए। हालांकि पिलर के पीछे छिपकर दोनो प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी जान बचाई। घटना के बाद जब तक पुलिस पहुंचती बाइक सवार हमलावर भाग निकले। पता चला कि बदमाश झोला भरकर बम ले आये थे और प्रॉपर्टी डीलर को निशाना बनाकर बम फोड़ रहे थे। बमबाजी में दोनो प्रॉपर्टी डीलर और एक राहगीर घायल हैं। घटना के बाद अफरातफरी के बीच पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और चौराहे की दुकानों के शटर गिरा कर बाजार बंद कर दिया गया।

ऑफिस खोल रहे थे डीलर
कौशांबी के कोखराज मूरतगंज बाजार स्थित लाठी मोहल्ला निवासी वसीम अहमद व खुशी केसरवानी प्रापर्टी डीलर है। सुबह दोनों कार से मंझनपुर में डीएम कार्यालय के सामने स्थित नहर रोड पर अपने दफ्तर पहुंचे और बाहर खड़े असलम से बातचीत करने लगे। इसी दौरान काली पल्सर सवार तीन युवक पहुंचे और बमबाजी शुरू कर दी। पहला धमाका होते ही सभी भागकर ऑफिस के सामने बने पिलर के पीछे छिप गये। लेकिन बदमाशों ने इसके बाद भी ताबड़तोड़ एक के बाद एक 11 बम फोड़े। इस दौरान वसीम के बाएं हाथ, खुशी के दाहिने पैर मव राहगीर खैरात अली के मुंह पर बम के छर्रे लगे थे। जिन्हें पुलिस के पहुंचने के बाद अस्पताल ले जाया गया।

बाइक सवार भागे सफारी वाले गिरफ्तार
बमो की गूंज के बाद पूरा इलाका जहां दहशतजदा रहा। वहीं, घटना के बाद जिला मुख्यालय की फोर्स के साथ पुलिस कप्तान मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के पास सफारी सवार दो लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया। बताया जा रहा है दोनो के इशारे पर सी हमला हुआ था। सदर कोतवाल पवन त्रिवेदी ने बताया कि सफारी में मूरतगंज निवासी नौशाद अली व उसका बेटा दानियाल उर्फ मोनू थे। तहरीर के आधार पर दोनों पर केस दर्ज कर किया गया है और भागे बाइक सवार बदमाशो का पता लगाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications