फर्जी बाबाओं की लिस्ट में कांग्रेस के 'हितैषी' आचार्य प्रमोद कृष्णन और चक्रपाणि महाराज का नाम

इलाहाबाद। संगम नगरी में आज अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने फर्जी बाबाओं की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। तीसरी लिस्ट में दो बड़े नामों को शामिल किया गया है जिन्हे फर्जी बाबा करार दिया गया है। इनमें पहला नाम चक्रपाणि महाराज का है और दूसरा नाम प्रमोद कृष्णन का है। यह दोनों बाबा देश में चर्चित संतों में गिने जाते रहे हैं अब इन्हें अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने फर्जी करार दे दिया है।

allahabad fake baba third list released acharya pramod krishnan and chakrapani maharaj

नहीं हैं किसी सन्यासी परंपरा से
अखाड़ा परिषद की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह दोनों बाबा किसी सन्यासी परंपरा से नहीं आते हैं, इसलिए इन्हें फर्जी सूची में रखा गया है। आपको बता दें कि आचार्य प्रमोद कृष्णन समय-समय पर कांग्रेस के हित में बड़े बयान देते रहते हैं और उन्हें कांग्रेस का एक बड़ा हितकर माना जाता है, लेकिन अब उनका नाम फर्जी बाबाओं की लिस्ट में आने से एक बार पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल इलाहाबाद में हुई अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में कई अखाड़े के प्रमुख शामिल हुए, जिन्होंने सर्वसम्मति से इन दोनों बाबाओं के नाम पर सहमति व्यक्त की और इन्हें फर्जी बाबा करार कर दिया है।

अब 20 फर्जी बाबा
बता दें कि इससे पहले भी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने दो लिस्ट जारी की थी जिसमें अब तक 18 फर्जी बाबाओं के नाम सामने आ चुके हैं । इस तीसरी लिस्ट में 2 नाम आ जाने के बाद फर्जी बाबाओं की संख्या 20 हो गई है। फिलहाल अखाड़ा परिषद की बैठक अभी भी चल रही है और इस में लिए जाने वाले प्रस्ताव की जानकारी सीधे मुख्यमंत्री को भी दी जाएगी। गौरतलब है कि कुंभ मेले के दौरान फर्जी बाबाओं पर नकेल लगाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। जिस पर पिछले दिनों सीएम योगी ने भी अपनी सहमति दी थी। अब उसी क्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने आज बैठक करते हुए सर्वसम्मति से आचार्य प्रमोद कृष्णन और चक्रपाणि महाराज को फर्जी बाबाओं की सूची में डाल दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+