इलाहाबाद: पीएम मोदी पर हल्ला बोल, पोस्टर जारी कर गधे को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग
सूबे के सीएम अखिलेश यादव ने गुजरात के दो गधों के प्रचार प्रसार पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन पर व्यंग्य किया था। उसके बाद पीएम मोदी ने गधे की ईमानदारी वफादारी पर बयानबाजी करते हुये जवाब दिया था।
इलाहाबाद। राजनैतिक रैलियों में इन दिनों गधे को ले जो बयानबाजी चल रही है। उसका एक परिणाम ये सामने आया है कि गधे पर शुरू हुई इस सियासी गणित में इलाहाबाद से कांग्रेसी नेताओं ने पीएम मोदी पर हल्ला बोला है। इलाहाबाद शहर के कांग्रेस कमेटी महासचिव इरशाद उल्ला ने एक पोस्टर जारी किया है। जिसमें पीएम मोदी से गधे को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग की गई है।

गधे को लेकर हर रोज नई-नई बयानबाजी हो रही है
मालूम हो कि सूबे के सीएम अखिलेश यादव ने गुजरात के दो गधों के प्रचार-प्रसार पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन पर व्यंग्य किया था। उसके बाद पीएम मोदी ने गधे की ईमानदारी और वफादारी पर बयानबाजी करते हुये जवाब दिया था। इसके बाद ही गधे को लेकर हर रोज नई-नई बयानबाजी हो रही है और राजनीति को गरमाया जा रहा है।
शहर में चिपकाये पोस्टर
इसी कड़ी में शनिवार को चौक घंटाघर, सुभाष चौराहा और सिविल लाइंस में पोस्टर जारी करते हुये जगह-जगह चिपकाये गये। दीवारों पर लगे इस पोस्टर में लिखा है कि गठबंधन का चारों तरफ समा बना मोदी जी बस चिल्ला रहे हैं, गधा गधा गधा!' उसके बाद गधे को 'राष्ट्रीय पशु घोषित करो' करने की मांग की गई है। ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने दिया निर्देश-समाजवादी एंबुलेंस सेवा पर से समाजवादी शब्द को ढका जाए












Click it and Unblock the Notifications