चाकू से वार कर सनकी आशिक बोला, मेरे प्यार को ठुकराओगी तो यही अंजाम करूंगा

कक्षा 9 की छात्रा का पीछा कर रहे युवक ने अचानक उस पर चाकू से हमला बोल दिया और चिल्ला-चिल्ला कर सबके सामने बुरा अंजाम करने की बात कही।

इलाहाबाद। संगम नगरी इलाहाबाद में एक सनकी आशिक के खौफनाक वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। एक तरफा प्यार की सनक में सनकी आरोपी ने छात्रा को चाकू मारकर घायल कर दिया। उसने छात्रा के गले, पीठ और हाथ पर ताबड़तोड़ वार किये हैं। उसने बीच सड़क पर इस खतरनाक वारदात को अंजाम दिया जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। वहां, मौजूद लोगों ने आरोपी के भागने से पहले ही उसे दबोच पुलिस के हवाले कर दिया। मामला इलाहाबाद जिले के नैनी कोतवाली इलाके का है और घायल छात्रा का इलाज चल रहा है।

इलाहाबाद: नाबालिग पर चाकू से वार कर कहा, मेरे प्यार को ठुकरायेगी तो यहीं अंजाम करूंगा
ये भी पढ़ें:बिहार: आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई 9 लड़कियां, 4 लड़के, सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

घर से चंद कदम की दूरी पर किया भयानक हमला
कक्षा 9 में पढ़ने वाली छात्रा नैनी महेवा इलाके की ही रहने वाली है और युवक जानिब भी उसी मौहल्ले में रहता है। छात्रा जब घर से जा रही थी तो जानिब उसके पीछे लग गया। घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर पहुंचते ही जानिब ने बीच सड़क पर ही उसे रोक नैनी का हाथ पकड़ लिया लेकिन नैनी ने इसका विरोध करते हुये उसे चिल्लाते हुए डांटा। वहीं, दोनों में बहस और झगड़ा होने लगा। अचानक से जानिब गुस्से में तिलमिला उठा और इससे पहले कि नैनी कुछ समझ पाती उसने जेब से चाकू निकाल कर गले पर वार कर दिया। इतना हीं नहीं गले में चाकू मारने के बाद जानिब ने नैनी की पीट पर भी चाकू से वार किया और जब नैनी ने खुद को बचाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया तो सनकी आरोपी ने उसके हाथ पर भी हमला कर दिया।

सनकी आशिक ने प्लान के मुताबिक दिया घटना को अंजाम
प्यार की सनक में खुद को उपेक्षित मान कर जानिब ने पहले ही हमले का प्लान बना लिया था। प्लान के मुतबिक, बीच सड़क पर ही जानिब ताबड़तोड़ चाकू चला रहा और लहुलुहान छात्रा उससे बचने का प्रयास करती रही। वहीं नैनी को बचाने लोग दौड़े तो जानिब सब को धमकी देते हुये चिल्लाने लगा कि मेरे प्यार को ठुकरायेगी तो यहीं अंजाम करूंगा। भीड़ ने जानिब को घेरकर पकड़ लिया और छात्रा की जान बचाते हुये पुलिस को सूचना दी। वहीं, घायल नैनी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

इलाहाबाद: नाबालिग पर चाकू से वार कर कहा, मेरे प्यार को ठुकरायेगी तो यहीं अंजाम करूंगा

प्यार में अंधा हो गया था जानिब
बता दें कि उसे प्यार की ऐसी सनक लगी थी कि घायन नैनी की बड़ी बहन के पास रोजाना फोन करता था। ऐसे में नैनी के घरवालों ने इसकी कई बार शिकायत भी की। लेकिन प्यार में अंधे जानिब को किसी भी बात का डर ही नहीं था। मिली जानकारी के अनुसार नैनी की कई बार जानिब से फोन पर बात भी हुई थी लेकिन घरवालों के चलते नैनी ने उसे फोन करने से मना कर दिया। वहीं, जानिब के प्यार का प्रस्ताव ठुकराने पर उसने नैनी पर चाकुओं से कईं वार कर डाले। बताया गया कि सनकी जानिब नैनी पर पहले तेजाब से हमला करने वाला था लेकिन तेजाब न मिलने के चलते उसने चाकू का सहारा लिया। ये भी पढ़ें: दिल्ली: हौज खास विलेज में झील दिखाने के बहाने नॉर्थ-ईस्ट की छात्रा से पार्क में किया रेप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+