सपा और बसपा के तीनों बागी नेता भाजपा में शामिल
समाजवादी पार्टी के दो विधायक और बसपा के एक विधायक भाजपा में शामिलबुक्कल नवाब और यशवंत सिंह ने शनिवार को सपा से दिया था इस्तीफा, बसपा के जयवीर सिंह भी भाजपा में शामिल
लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लखनऊ के अपने तीन दिवसीय दौरे पर हैं और आज उनके दौरे का आखिरी दिन है। सपा और बसपा के विधायक जिन्होंने अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, तीनों ही बागी विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। सपा के बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह और बसपा के जयवीर सिंह ने भाजपा के लखनऊ स्थित मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली।

केशव प्रसाद मौर्य ने किया स्वागत
बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह और ठाकुर जयवीर सिंह को उपमुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने भाजपा के मुख्यालय में स्वागत किया। इन तीनों ही नेताओं के अपनी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि ये भाजपा में शामिल हो सकते हैं। खुद बुक्कल नवाब ने इस्तीफा देने के बाद पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की थी।
शनिवार को दिया था इस्तीफा
बुक्कल नवाब ने कहा कि हमें बुलाया गया है इसलिए भाजपा में शामिल होने के लिए आए हैं, जबकि यशवंत सिंह ने भी इस बात की पुष्टि की है कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए आए हैं। आपको बता दें कि शनिवार को सपा के दोनों विधायक बुक्कल नवाब और यशवंत शर्मा ने इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा बसपा के विधायक जयवीर सिंह ठाकुर ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।












Click it and Unblock the Notifications