AMU के वीसी ने जिन्ना विवाद के लिए मीडिया को बताया जिम्मेदार
अलीगढ़। जिन्ना विवाद के बाद एएमयू में अभी तक सब कुछ सामान्य नहीं हुआ है। लगातार किसी ना किसी वजह से अलीगढ़ यूनिवर्सिटी सुर्खियों में है। इसी बीच एएमयू के वाइस चांसलर ने लेटर लिखा है। इस लेटर में वीसी ने उन्होने मीडिया के एक वर्ग पर झूठ फैलाने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वीसी ने एक बयान जारी कर मीडिया के एक वर्ग पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। वीसी ने छात्रों से अनुरोध किया है कि इस तरह की जानकारी के बहकावे मे ना आएं और अपनी परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करें।

छात्रों ने इंसाफ के लिए शुरु किया अभियान
वहीं दूसरी ओर एएमयू छात्रों ने अपने इंसाफ के लिए अभियान शुरु किया, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों पर हुए लाठीचार्ज व हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं की अभी तक व कोई कार्रवाई ना होने के विरुद्ध ये हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन ने जिला प्रशासन को 24 घण्टे का अल्टीमेटम दिया है। यूनियन का कहना है कि अगर 24 घण्टे में प्रशासन द्वारा उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह मानव श्रृंखला बनाकर डीएम के आवास की ओर करेंगे कूच।
Aligarh Muslim University VC issues a statement to university students and holds a section of media/channels responsible for spreading lies. The VC also requested students to not fall for such information and focus on examinations. pic.twitter.com/HJkxpGJnms
— ANI UP (@ANINewsUP) May 8, 2018
एएमयू छात्र यूनियन ने कहा कि, हंगामा करने आये हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही व स्थानीय पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ा एक्शन नहीं लिया जाता तब तक धरना जारी रखेंगे। मंगलावर शाम एक मानव श्रंखला बनाकर एएमयू गेट बाबे सय्यद से डीएम आवास तक जाएंगे,लोकतांत्रिक तरीके से पीस मार्च निकाला जाएगा,चाहे डंडे पड़े या कुछ हो।












Click it and Unblock the Notifications