'तनु ठाकुर' से 'सिमरन खान' बनी महिला की हिंदू संगठन ने कराई घर वापसी

-अलीगढ़। अलीगढ़ में हिंदू जागरण मंच ने पूर्व में धर्म परिवर्तन करा कर मुस्लिम बनी महिला की फिर से हिंदू धर्म में वापसी करवाई है। इसके लिए सोमवार को अचल ताल स्थित घुमटी वाले मंदिर में हिंदू जागरण मंच द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। महिला के साथ उसके तीन बच्चों का भी धर्मांतरण कराया गया है। महिला का नाम सिमरन उर्फ तनु ठाकुर है। हिंदू संगठन ने सिमरन की सहमति से शुद्धीकरण करा उसकी घर वापसी कराई।

Aligarh Hindu Jagran Manch helps to convert religion of Tanu Thakur

क्या था पूरा मामला
दरअसल अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के ADA कॉलोनी निवासी तनु ठाकुर ने बताया कि अब से करीब 12 साल पहले उसकी मुलाकात रूमी नाम के एक युवक से हुई थी। रूमी ने सिलाई कढ़ाई का काम सिखाने के लिए किराए पर एक केंद्र खोला था। तनु रूमी के पास सिलाई-कढ़ाई का काम सीखने जाती थी। इसी बीच तनु और रूमी के बीच नजदीकियां बढ़ानी शुरू हो गई। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। बाद में तनु को पता चला कि वह गर्भवती हो चुकी है। इसके बारे में तनु ने रुमी को बताया तो उसने शादी का फैसला कर लिया और तनु भी उसकी बातों ने आ गई।

अलग-अलग मर्दों से संबंध बनाने को डाला दबाव
शादी के बाद रूमी ने बताया कि उसका नाम इमरान है और वह एक मुस्लिम है। इमरान ने तनु से निकाह के लिए दबाव बनाया और कहा कि इस तरह से जन्नत मिलती है। इमरान ने तनु ठाकुर का नाम बदलकर सिमरन खान करवा दिया। निकाह होने के बाद इमरान ने उसका शोषण शुरू कर दिया। आये दिन इमरान तनु उर्फ सिमरन के साथ मारपीट करता था। सिमरन ने कई बार उसके चंगुल से निकलने का प्रयास किया लेकिन निकल ना सकी। इमरान ने उसपर रुपए कमाने के लिए दबाव बनाया और अलग-अलग मर्दों से संबंध स्थापित कराए। तनु मजबूरन इन सब कामों को करती रही।

पुलिस ने इमरान को गिरफ्तार किया
किसी तरह अब जाकर वह हिंदू जागरण मंच के युवाओं के संपर्क में आई। संगठन द्वारा उसकी शिकायत SSP से की गई और थाना क्वार्सी में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। पुलिस ने अपनी कार्रवाई करते हुए इमरान को हिरासत में ले कर जेल भेज दिया तो वहीं सोमवार को सिमरन एक बार फिर से तनु ठाकुर बन गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+