सपा में कलह फिर तेज, अब रामगोपाल के बेटे ने शिवपाल पर साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बाद अब राम गोपाल यादव के बेटे और सांसद अक्षय यादव ने शिवपाल पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवपाल उनके पिता की बेइज्जती करने पर तुले हैं।

Shivpal Yadav

अक्षय यादव यूपी की फिरोजाबाद लोकसभा सीट से सांसद हैं। उनके पिता राम गोपाल यादव सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के भाई हैं। राम गोपाल ने हाल ही में परिवार में मचे घमासान में अखिलेश यादव का साथ दिया था। कहा जा रहा है कि शिवपाल को यह बात अच्छी नहीं लगी और अब वह इसका बदला ले रहे हैं।

अखिलेश के करीबियों को हटाया
सपा प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के साथ ही शिवपाल यादव ने अपने विरोधियों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। शिवपाल ने पहले अखिलेश के करीबी माने जाने वाले नेताओं को दरकिनार किया उसके बाद उन्होंने रामगोपाल के भांजे अरविंद प्रताप यादव को भी पार्टी से निकाल दिया। अरविंद पर कथित तौर पर एक लैंड डील केस में शामिल होने का आरोप है।

पहली बार शिवपाल के खिलाफ बोले अक्षय
शिवपाल पर पहली बार हमला बोलते हुए अक्षय यादव ने कहा कि अरविंग को बिना किसी वजह के पार्टी से निकाला गया है। उन्होंने कहा, 'अरविंद यादव हमारे परिवार के सदस्य हैं और वे नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के खिलाफ कुछ नहीं कह सकते। उलटे मंत्रीजी (शिवपाल) के आवास पर ही लोगों ने उनके पिता के खिलाफ नारेबाजी की थी।'

उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव का समर्थन करने वाले नेताओं को ही शिवपाल ने पार्टी से बाहर किया है या फिर उनकी जिम्मेदारियां छीनी हैं। बता दें कि शिवपाल ने सोमवार को सपा से सात नेताओं को बर्खास्त किया है, इनमें तीन एमएलसी शामिल हैं। उन सभी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+