UP Chunav Result 2024: जनता को प्रणाम, जनमत को सलाम! अखिलेश यादव ने लिखा ये INDIA गठबंधन और PDA की जीत
UP Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने बड़ी बढ़त बनाई है। रात 9:50 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार यूपी में समाजवादी पार्टी 31 सीटें जीत चुकी है और 6 पर बढ़त बनाई है।
जबकि भारतीय जनता पार्टी 30 सीटें जीत चुकी है और 3 पर बढ़त बनाई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव के दौरान एक बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। समाजवादी पार्टी यूपी ही नहीं देश में तीसरी सबसे ज्यादा सांसद वाली पार्टी बन गई है।

सोमवार को चुनाव मतगणना के बाद जब रुझान और परिणाम आने लगे उसके बाद से ही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कई सीटों पर आगे निकल गए। यहां तक की अयोध्या राम मंदिर की फैजाबाद लोकसभा सीट पर भी सपा प्रत्याशी ने जीत हासिल कर ली।
सपा प्रत्याशियों के जीत के बाद समाजवादी के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गदगद नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि मंगलवार रात में सोशल साइट्स पर मैसेज लिखकर उत्तर प्रदेश की जनता को अखिलेश यादव ने धन्यवाद दिया।
सोशल साइट एक्स पर उन्होंने लिखा है कि "जनता को प्रणाम, जनमत को सलाम! उप्र की जागरूक जनता ने देश को एक बार फिर से नयी राह दिखायी है, नयी आस जगायी है। ये संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करवाने की जीत है।
उप्र की प्रगतिशील जनता के विचार ही वोट के रूप में हमें मिले हैं। ये बँटवारे की नकारात्मक राजनीति के ख़िलाफ़, सौहार्द-भाईचारे और सकारात्मक राजनीति की जीत है। ये INDIA गठबंधन और PDA की एकता की जीत है। सबको हृदय से धन्यवाद, दिल से शुक्रिया!"
इसके अलावा पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज राय धूपचंडी ने Oneindia UP रिपोर्टर से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन की जीत बदलाव का संदेश दे रही है। सीटों की संख्या बढ़ सकती थी लेकिन सत्ताधारी पार्टी की हार हुई।
उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनाव में धनबल, बाहुबल और प्रशासनिक मशीनरी का इस्तेमाल कर प्रत्याशियों और मतदाताओं को डराने की साजिश रची गई। इसके बावजूद जनता का लगाव समाजवादी पार्टी के प्रति देखने को मिल रहा है।
अयोध्या सीट को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर हमला बोला: इसके अलावा फैजाबाद लोकसभा सीट को लेकर पूछे गए सवाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में चुनाव परिणाम ने साबित कर दिया है कि शहजादे दिखावा नहीं करते। यही कारण है कि यूपी में इंडिया गठबंधन पर लोागें ने भरोषा जताया।
फैजाबाद अब अयोध्या के नाम से जाना जाता है। उस लोकसभा सीट पर भी जनता ने अपना अर्शीवाद और बहुमत समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को दिया। राम और धर्म के नाम पर झूठी राजनीति करना किसी भी पार्टी को शोभा नहीं देता।












Click it and Unblock the Notifications