अखिलेश का हमला, 'बिना इंटनरेट के पेट्रोल चोरी हो सकता है तो ईवीएम से वोट भी'
एक दिन पहले लखनऊ में पेट्रोल पंपों पर पकड़ी गई पेट्रोल चोरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है।
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की हार का ठीकरा ईवीएम के सिर फोड़ने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर ईवीएम को लेकर हमला बोला है। अखिलेश ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, 'जब रिमोट के द्वारा चिप से पेट्रोल की चोरी बिना किसी इंटरनेट कनेक्शन के हो सकती है तो ईवीएम से भी। टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल रोकना होगा।' अखिलेश इससे पहले भी ईवीएम से छेड़छाड़ का मुद्दा उठा चुके हैं।

शुक्रवार को यूपी एटीएस की टीम ने राजधानी लखनऊ के सात पेट्रोल पंपों पर छापा मारा था। छापे के बाद एटीएस ने जांच में पाया कि पेट्रोलपंप कर्मी मशीन में एक चिप लगाकर पेट्रोल की चोरी कर रहे थे। इस चिप को रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा था और ग्राहकों को अच्छी खासी चपत लगाई जा रही थी। एटीएस की टीम ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
सबसे पहले मायावती ने उठाए थे सवाल
आपको बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने सबसे पहले ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। मायावती के बाद अखिलेश यादव ने भी उनके सुर में सुर मिलाए। इसके बाद पूरे विपक्ष ने ईवीएम पर सवाल खड़े किए और देश भर में बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। हालांकि चुनाव आयोग ने विपक्ष की इस मांग को ठुकरा दिया। ये भी पढ़ें- हार पर केजरीवाल ने पहली बार मानी गलती, पढ़िए क्या कहा?
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications