बेचैन होकर अखिलेश यादव ने किया द्वीट, बीजेपी पर बोले- काम हमारा, उद्घाटन तुम्हारा

गौरतलब है कि इलाहाबाद के अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स यानी म्योहाल में अखिलेश सरकार के दौरान अंतर्राष्ट्रीय टेनिस कोर्ट निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई थी। लेकिन काम पूरा होते-होते सूबे में भाजपा की सरकार बन गई।

Recommended Video

    Akhilesh Yadav ने कसा Yogi Government पर तंज, कहा "काम हमारा, उद्घाटन तुम्हारा" । वनइंडिया हिंदी

    इलाहाबाद। यूपी की पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यालय में शुरू हुई योजनाओं का उद्घाटन भाजपा सरकार में होने पर आखिरकार अखिलेश यादव का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने ट्विटर पर अपने शब्दों में योगी सरकार पर व्यंग्य करते हुए निशाना साधा। अखिलेश यादव ने ट्वीट पर लिखा कि 'यूपी में नया खेल निराला, काम हमारा, उद्घाटन तुम्हारा।' अखिलेश ने व्यंग्य लाइन के साथ इलाहाबाद के म्योहाल स्पोर्ट् कांप्लेक्स के नवनिर्वाचित टेनिस कोर्ट के उद्घाटन का जिक्र किया है। जिसका डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उद्घाटन किया है। गौरतलब है कि इलाहाबाद के अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स यानी म्योहाल में अखिलेश सरकार के दौरान अंतर्राष्ट्रीय टेनिस कोर्ट निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई थी। लेकिन काम पूरा होते-होते सूबे में भाजपा की सरकार बन गई।

    Akhilesh Yadav tweets on BJP for inauguration in Allahabad

    अब इस नए कोर्ट का उद्घाटन जब केशव मौर्य ने किया और सारा क्रेडिट भी ले लिया तो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बिफर पड़े। उन्होंने ट्विटर पर योगी सरकार पर निशाना साधा तो सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई। ट्विटर पर धड़ाधड़ कमेंट होने लगे।

    Akhilesh Yadav tweets on BJP for inauguration in Allahabad

    दोनों ओर के समर्थक एक दूसरे से जुबानी जंग करने लगे। यहां तक की अपशब्दों की भरमार हो गई। हालांकि अखिलेश की ओर से कोई जवाब नहीं बल्कि समर्थक ही एक दूसरे को जवाब देते रहे।

    Akhilesh Yadav tweets on BJP for inauguration in Allahabad

    Akhilesh Yadav tweets on BJP for inauguration in Allahabad

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+