'वो 2 और जोड़ लेते तो 38 से 40 पूरे हो जाते', अखिलेश यादव ने NDA की बैठक पर साधा निशाना
Akhilesh Yadav: आज यानी 18 जुलाई का दिन सियासी जगत के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा। एक तरफ जहां 26 विपक्षी दलों ने बेंगलुरु में शक्ति प्रदर्शन का इजहार किया। वहीं सत्तारूढ़ भाजपा ने भी अपने 38 सहयोगियों को जुटाकर अपनी ताकत का संदेश दे दिया। विपक्षी दलों ने इस बार गठबंधन का नाम बदल दिया। इन पार्टियों ने महागठबंधन का नाम रखा इंडिया, फिर क्या था दोनों तरफ से नेताओं की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एनडीए की बैठक को लेकर निशाना साधा।
क्या कहा अखिलेश यादव ने?
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वो 2 और जोड़ लेते तो 38+2 = 40 पूरे हो जाते... सबने वो पुरानी कहानी तो सुनी होगी? बता दें कि आज भाजपा ने अपने 38 सहयोगियों के साथ बैठक की जिसके बाद से ही कांग्रेस, सपा समेत कई दलों ने निशाना साधना शुरू कर दिया। वहीं अखिलेश यादव बेंगलुरु में हुई बैठक को लेकर एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि भारतीय इतिहास आज के दिन को देशभक्ति और सकारात्मक राजनीति के 'बेंगलुरु आंदोलन' के दिन के रूप में याद रखेगा। अखिलेश यादव ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि इंडिया जिताएगा, INDIA जीतेगा!

चेहरा महत्वपूर्ण नहीं- कांग्रेस सांसद गुरदीप सिंह
कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह सप्पल ने कहा कि यह लड़ाई भारत के विचार और आरएसएस के भारत के विचार के बीच है। सभी विपक्षी दल आगामी चुनाव एक साथ लड़ेंगे। चेहरा महत्वपूर्ण नहीं है। आज महत्वपूर्ण यह है कि कौन लोगों के मुद्दे उठाएंगे।
बीजेपी पूरी तरह से चिंतित- केसी वेणुगोपाल
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों की इस बैठक के नतीजे साफ संकेत दे रहे हैं कि बीजेपी पूरी तरह से चिंतित हैं। हमें भारत के विचार की रक्षा करनी है जिसे भाजपा ने परेशान कर दिया है।
आज की बैठक भारत की आवाज- डीके शिवकुमार
बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि आज की बैठक भारत की आवाज है। इसमें बहुत ताकत है और सभी विपक्षी दल भारत को बचाना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications