UP Election: अखिलेश यादव का यूटर्न, आजमगढ़ में बोले- 'मैं लड़ूंगा अगला चुनाव'
नई दिल्ली, 18 नवंबर: समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में जीत हासिल करने के लिए जी-जान से जुटी हुई है। नवंबर की शुरुआत में अखिलेश यादव ने ऐलान किया था कि वो विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन अब उन्होंने इस फैसले से यूटर्न ले लिया है। बुधवार को सपा सुप्रीमो अपनी यात्रा रथ लेकर यूपी के आजमगढ़ जिले में पहुंचे, वहां पर उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि वो आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, अगर पार्टी ने तय किया तो जल्द ही वो इस पर फैसला ले लेंगे।
Recommended Video

इंडिया टीवी से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि इस बार के चुनाव में वो बीएसपी और कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगे। उनका पूरा फोकस छोटी और क्षेत्रीय पार्टियों पर है। वहीं लंबे वक्त से अखिलेश और चाचा शिवपाल यादव में बन नहीं रही थी। अब दोनों ने नरम रुख अपना लिया है। इस पर अखिलेश ने कहा कि इस बार चुनाव में चाचा शिवपाल को पूरा सम्मान दिया जाएगा। आपको बता दें कि जब समाजवादी पार्टी ने 2012 में यूपी में सरकार बनाई थी, तो भी अखिलेश ने चुनाव नहीं लड़ा था। सीएम बनने के बाद वो विधान परिषद के सदस्य चुने गए थे।
क्या था पहला बयान?
कुछ दिनों पहले एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए अखिलेश ने कहा था कि वो विधानसभा 2022 का चुनाव नहीं लड़ेंगे। बतौर पार्टी प्रमुख उनका पूरा फोकस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने पर होगा। इसके बाद विपक्षी दल उन पर हमलावर हो गए थे। बीजेपी नेताओं ने तो यहां तक कह दिया था कि अखिलेश को अगले चुनाव में हार का अंदेशा हो गया है, जिस वजह से वो रण छोड़कर भाग रहे। हालांकि बाद में सपा नेताओं ने इस पर सफाई दी। उन्होंने साफ किया कि अखिलेश के चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी करेगी। इसके बाद इस मुद्दे पर कई बार मंथन हुआ।












Click it and Unblock the Notifications