'न्यायालय सब को रिहा कर देगा', AAP नेता संजय सिंह को जमानत मिलने के बाद बोले अखिलेश यादव

AAP leader Sanjay Singh News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। कन्नौज में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे अखिलेश यादव ने इस मामले में मीडिया से बात की।

मीडिया से बात करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि धीरे-धीरे देश का न्यायालय सबको रहा कर देगा और सत्य की जीत होगी। इसके अलावा कन्नौज में उन्होंने सपा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित भी किया

akhilesh-yadav-said-after-aap-leader-sanjay-singh-got-bail

सरकार के जीरो टॉलरेंस पर बरसे अखिलेश यादव
कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जीरो टॉलरेंस को अंग्रेजी में इसलिए बोला है ताकि गरीबों को समझ में ना आ सके। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर में डबल मर्डर हो गए, किसी की गाड़ी पलट जाती है तो किसी को जेल में जहर दे दिया जाता है। यह है भाजपा का जीरो टॉलरेंस।

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार में पुलिस से वसूली कराई जा रही है। ईडी के साथ ही अन्य दूसरी सरकारी संस्थाओं को भी वसूली में लगा दिया गया है। यह भारतीय जनता पार्टी के हताशा और निराशा का ही परिणाम है कि दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डाल दिया गया है।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि इस बार का चुनाव चंदा वसूली के खिलाफ होने जा रहा है। सरकारी एजेंसियों का दबाव बनाकर जो जनता वसूला जा रहा है उसके खिलाफ यह चुनाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि कन्नौज में सबसे अधिक विकास का काम समाजवादियों द्वारा कराया गया है।

भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा कन्नौज का विकास रोका गया। कन्नौज कभी अपनी सुगंध के लिए जाना जाता था लेकिन अब वह सांसद की करतूत के वजह से जाना जाता है। यहां इत्र का कारोबार होता है जिसे हम आगे ले जाने के लिए फ्रांस गए थे।

उन्होंने कहा कि लेकिन भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा उसे पर पानी फेर दिया गया। इसके अलावा उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। वहीं कन्नौज से चुनाव लड़ने के बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा नवरात्रि आने दीजिए सब कुछ क्लियर हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+