चाचा शिवपाल के नई पार्टी के गठन पर क्या बोले अखिलेश यादव
लखनऊ। शिवपाल यादव के नई पार्टी के गठन के बाद अखिलेश यादव की भी प्रतिक्रिया आ गई है। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के गठन पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खास हैरानी नहीं जाहिर की। उन्होंने कहा कि देखते रहिए क्योंकि जैसे-जैसे लोकसभा और यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक आएंगे वैसे-वैसे तमाम ऐसी घटनाएं देखने को मिलेंगी। उन्होंने हालांकि वह शिवपाल का पार्टी के गठन को लेकर बीजेपी पर शंका करने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि जरूर इसके पीछे बीजेपी का हाथ हो सकता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि वह शिवपाल द्वारा पार्टी के गठन से विचलित नहीं हैं। उनके पास पार्टी का सिंबल है और उनकी साइकल इसी तरह आगे बढ़ती जाएगी। उन्होंने पार्टी के गठन को लेकर बीजेपी पर शंका जाहिर की। उन्होंने कहा कि बीजेपी ध्यान भटकाने में माहिर है इसलिए हो सकता है कि इसके पीछे बीजेपी की भी हाथ हो। हालांकि अंत में उन्होंने कही कि उनका पूरा फोकस आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों पर है। सभी दल मिलकर बीजेपी को सबक सिखाने का काम करेंगे। जनता भी बेसब्री से चुनाव का इन्तजार कर रही है।
बता दें कि समाजवादी पार्टी में लगातार उपेक्षा के शिकार बने शिवपाल यादव के खुद की पार्टी बनाने को लेकर चल रहे कयासों पर विराम लग गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा व मुलायम यादव के छोटे भाई शिवपाल यादव ने अपनी खुद की पार्टी का गठन कर दिया है। पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने अपनी इस नई पार्टी का नाम समाजवादी सेक्युलर मोर्चा रखा है। शिवपाल यादव ने कहा है कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा यूपी में नया सियासी विकल्प होगा।












Click it and Unblock the Notifications