भाजपा के कार्यक्रम में बंटे अखिलेश यादव के पोस्टर, मंच छोड़कर भागे अधिकारी

संभल। भाजपा के संकल्प सिद्धि प्रोगाम में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सरकार की योजनाओं को समझाने के लिए जनता के बीच बांटे गए पोस्टर में अखिलेश यादव की तस्वीर निकली। पोस्टर देखते ही मंच पर बैठे सरकारी अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इससे पहले भाजपा नेता अधिकारियों से कुछ कहते, अधिकारी मंच छोड़कर चले गए।

भाजपा के कार्यक्रम में बंटे अखिलेश यादव के पोस्टर, मंच छोड़कर भागे अधिकारी

मामला यूपी के संभल जिले का है। यहां भाजपा ने संकल्प सिद्धि प्रोग्राम के माध्यम से किसान गोष्ठी का आयोजन किया था। इस गोष्ठी में किसानों को कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के पोस्टर बांटे गए। लेकिन अधिकारी भूल गए कि सूबे में इस वक्त अखिलेश सरकार नहीं बल्कि योगी सरकार है। विभाग द्वारा बांटे गए पोस्टर में अखिलेश यादव द्ववारा चलाई गई योजनाओं का जिक्र था।

पोस्टर को देखते ही वहां बैठे लोगों के बीच कानाफूसी शुरू हो गई। मामला डीएम संभल तक पहुंचा तो अधिकारियों में खलबली मच गई। जिस समय ये सब हुआ उस समय भाजपा के नेता भी मंच पर मौजूद थे। भाजपा के नेताओ द्वारा नाराजगी जाहिर करने के बाद डीएम ने जांच के आदेश दिये। उधर मामले की सूचना मिलते ही जैसे मीडिया पहुंची तो अधिकारी मंच छोड़ भाग खड़े हुए। खैर, अब तो ये जांच रे बाद ही पता चल पाएगा कि यह अधिकारियों का पूर्व मुख्यमंत्री के प्रति प्रेम था या लापरवाही।

देखें वीडियो-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+