असद एनकाउंटर पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- फर्जी मुठभेड़ कर मुद्दे से भटका रही है BJP
akhilesh yadav on Asad Ahmed Encounter, यूपी के माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को आज यूपी एसटीएफ ने एक एनकाउंटर में मार गिराया। अखिलेश यादव ने इस फेक एनकाउंटर बताया है।

यूपी के माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को आज यूपी एसटीएफ ने एक एनकाउंटर में मार गिराया। असद के एनकाउंटर के साथ ही यूपी में राजनीति गरमाने लगी है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने असद के एनकाउंटर के फर्जी मुठभेड़ करार दिया है।
समाजवादी चीफ अखिलेश यादव ने लिखा कि, झूठे एनकाउंटर करके भाजपा सरकार सच्चे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है। भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं। आजके व हालिया एनकाउंटरों की भी गहन जाँच-पड़ताल हो व दोषियों को छोड़ा न जाए। सही-गलत के फ़ैसलों का अधिकार सत्ता का नहीं होता है। भाजपा भाईचारे के ख़िलाफ़ है।

बता दें कि, यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके एक साथी गुलाम को मुठभेड़ में मार गिराया। स्पेशल एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा कि प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में वांछित असद और गुलाम 5-5 लाख रुपये के इनामी बदमाश थे।
उन्होंने कहा कि दोनों की झांसी में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई। प्रशांत कुमार ने कहा कि हम ऐसे माफियों और दुर्दांत अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अभियान छेड़ रखा है। जिसके सार्थक परिणाम आए हैं।
प्रशांत कुमार ने कहा कि उस समय से उत्तर प्रदेश पुलिस ने टीमों को गठन किया और समय समय पर कार्रवाई भी हुई। इस घटना के संबंध में जो पांच लोग पहचाने गए थे उन पर पांच पांच लाख रुपये ईनाम घोषित हुए थे। इनमें अरमान, असद, गुड्डू और साबिर शामिल थे।
उधर असद और उसके सहयोगी के एनकाउंटर के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर बैठक की। यूपी सीएमओ के मुताबिक, सीएम योगी ने यूपी एसटीएफ के साथ ही डीजीपी, स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर और पूरी टीम की तारीफ की। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने मुठभेड़ की जानकारी मुख्यमंत्री योगी को दी।












Click it and Unblock the Notifications